Breaking News
recent

कक्षा दो के छात्र पर बरपा शिक्षक का कहर, छात्र की थी बस इतनी गलती

चूरू. शहर के राजकीय नानीबाई राम कुमार मरदा उप्रावि में पढ़ रहे कक्षा दो के एक मासूम बालक को शनिवार को शिक्षक ने कथित रूप से बेरहमी से पीट दिया। बालक की सूचना पर परिजनों ने मारपीट को लेकर आक्रोश जताया। परिजनों ने शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी। ऐसे में बात बढ़ती देख शिक्षक ने परिजनों से माफी मांगकर दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। जिस पर परिजनों ने थाने में दी गई शिकायत वापस निरस्त करवा दी।

बच्चे के परिजनों के मुताबिक बालक लालचंद (8) व उसके दो भाई उक्त विद्यालय में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद लालचंद अपने बड़े भाई को बुलाने के लिए उसकी कक्षा में चला गया। इससे गुस्साए शिक्षक चिरंजीव ने लालचंद को थप्पड़-मुक्कों व झाडू के डंडे से पीट दिया।

बालक को घसीटा इससे उसके हाथ में चोटें आई। मारपीट से बालक के हाथ व चेहरे पर सूजन आ गई। शिक्षक ने बड़े भाई को भी पीटा। रोते-रोते घर पहुंचे बालक ने सारा घटनाक्रम परिजनों को बताया। इससे गुस्साए परिजनों ने शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने के लिए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी।

कोर्ट के आदेशों की अनदेखी विद्यालय में विद्यार्थियों की पिटाई अथवा मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने पर न्यायालय की ओर से पाबंदी है। इसके बावजूद विद्यालय में कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर शिक्षक ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बच्चे के साथ मारपीट की गई। मगर बाद में गुरुजी ने दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांग ली। जिस पर कोतवाली में दी गई रिपोर्ट वापस निरस्त करवा दी।

-तुलसीराम प्रजापत, परिजन वार्ड दो, चूरू

विद्यालय में बच्चे से मारपीट बिल्कुल गलत है। डीईओ प्रारंभिक शिक्षा से मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट की ओर से भी बच्चों के साथ मारपीट करने पर पाबंदी है। ऐसे तो बच्चे विद्यालय से दूर होंगे। नामांकन कैसे बढ़ेगा।
-ओमप्रकाश मुद्गल, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, चूरू



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.