Breaking News
recent

देश सेवा में झालावाड़ के लड़ानिया गांव का सपूत शहीद

झालावाड़.श्रीनगर कुपवाड़ा के जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ में झालावाड़ जिले के खानपुर तहसील के लड़ानिया गांव का सपूत कमांडो मुकुट बिहारी मीना शहीद हो गया। तो एक अन्य कमांडो घायल हो गया है। जैसे ही मीना के शहीद होने की सूचना गांव में पहुंची गांव में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालांकि अभी शहीद की पत्नी व बुजुर्ग पिता को यह नहीं बताया गया है कि उनका लाल शहीद हो गया है। लेकिन परिजन पूछ रहे हैं कि म्हाकों भायो छोगो छ न। लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं है, उन्हें कोई कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कि उनका लाल शहीद हो गया है।
जिले में खानपुर तहसील से देश की माटी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाला दूसरा यह दूसरे शहीद है। इससे पहले बड़बेली गांव के राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर पजांब के मुख्यंमंत्री बेअंतसिंह की सुरक्षा कमांड़ो में आंतवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल-
हालांकि परिजनों को बताया यह गया है कि उनका लाल सेना में घायल हो गया है। शहीद की बहिने कमलेश, सुगना, कालीबाई व भाई शंभुदयाल व पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। शहीद की एक ***** बोली म्हाको भायो छोगो छ न कोई कांई तो बताओ रे्...। यह कह बार-बार रो रही है। वहीं ग्रामीण महिलाएं तीनों ने बहिनों को ढांढ़स बंधा रही है।
तीन माह की पुत्री-
दो महीने पहले ही अपनी पुत्री से मिलकर गए मुकुट बिहारी मीणा को अब तीन माह की पुत्री आरू अब कभी नहीं देख पाएगी। हालांकि शहीद की पत्नी अंजना मीणा को अभी पति के शहीद होने की सूचना नहीं दी गई है। शहीद १८ मई २०१८ को अपने चाचा की बेटी मिनाक्षी व बचपन के दोस्त सुरेन्द्र मीणा की शादी में आए थे। अभी दो दिन पहले अपने भाई शभुदयाल से बात हुई थी, रक्षाबंधन पर आने के लिए बोला था।

सेना के जवान पहुंचे गांव-
सेना के सूबेदार रमेशसिंह, व मुकुट मीना के साथी राजेन्द्र मीणा सहित तीन जवान ग्वालियर से लड़ानिया गांव में बुधवार रात ११ बजे ही पहुंच गए। उन्होंने ने यहां पहुंच कर सेना के नियमों की जाने वाली खानापूर्ति पूरी कर ली है।

अभी बन रहा हैलीपेड़-
गांव में शहीद को लाने के लिए हैलीपेड बनाया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कश्मीर व कोटा आर्मी से लगातार संपर्क बनाए हुए है। शहीद को दिल्ली से जयपुर हैलिकॉप्टर से लाया जाएगा उसके बाद गांव के अंदर ही हैलीपेड पर बनाया गया है। वहां शहीद स्मारक बनाया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षा लड़ानियां से ही ली-
मीना के दोस्त सुरेन्द्र ने बताया कि मुकुट बचपन से ही देश सेवा के लिए सेना में जाने की बात कहता था। वह जब भी गांव आता था तो गांव में सामाजिक कार्यों में बढ़चढ कर हिस्सा लेता था। वह युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहता था। आज गांव सहित पूरे जिले को भारत मां की सेवा के लिए शहीद होने पर उन पर नाज है।

आमने-सामने से हुई मेठभेड़-
सूबेदार ने बताया कि कमांड़ो मीना व आंतकवादियों की मुठभेड़ आमने-सामने से हुई है। सीने में गोलियां लगने से कमंाड़ो शहीद हो गए है।

मंदिर के पास बनाया जाएगा स्मारक-
शहीद का गांव में महादेव मंदिर के पास ही शहीद स्मारक बनाया जाएगा। प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

2012 में हुई थी पहली पोस्टिंग-
2012 में भर्ती के बाद बंंगलौर में ट्रैनिंग हुई। मीना की पहली पोस्टिंग आगरा में हुइ उसके बाद2014 में स्पेशल फोर्स में चयन हुआ। ग्वालियार से डेढ़ माह पहले ही कुपावाड़ा भेजा गया था।

आंतकियों के खिलाफ बुधवार को शुरू किया था सर्च अभियान-
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जंगल क्षेत्र में बुधवार दोपहर मुठभेड़ शुरू हुई,कांडी के साडू गंगा जंगल क्षेत्र में आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान कमांडो मुकुट बिहारी मीना को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उसे वहां से सुरक्षित निकालकर दुर्गमूला में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मुठभेड़ के दौरान एक और जवान को गोली लगी लेकिन वह खतरे से बाहर है। सेना सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकियों की तलाश के लिए 47 वीं राजपूताना राइफल्स के जवानों ने आतंकियों के लिखाफ अभियान मंगलवार दोपहर बाद शुरू किया गया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू हुई मुठभेड़ए जिसमें दो आतंकी मारे गये थे। उनके कुछ साथी मौका देककर वहां से भागने में कामयाब रहे।
स्पेशल कमांडो की ली थी मदद-
हालांकि बुधवार दोपहर बाद सेना की स्पेशल कमांडोज की मदद से आंतकियों की तलाश कर ली गई और उनके पकडऩे का अभियान शुरू करकिया था,कुपवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अंबारकर श्रीराम दिनकर ने जवान की मौत की पुिष्ट की है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि सर्च अभियान अभी भी जारी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.