Breaking News
recent

'हरियाळों राजस्थान' के तहत कपूरीसर में किया पौधरोपण, उमड़े ग्रामवासी

महाजन. समीपवर्ती कपूरीसर में रविवार को युवा, बुजुर्ग, विद्यार्थी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सभी बढ़कर एक-दूसरे से अधिक पौधे लगाने की होड़ में व्यस्त थे। अवसर था राजस्थान पत्रिका के 'हरियाळों राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का। इस दौरान करीब तीन घण्टों में २ सौ पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

 

पत्रिका के अभियान के तहत गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय, शमसान भूमि, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, रामदेव बाबा मंदिर परिसर सहित अन्य कई सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान में कपूरीसर सहित मलकीसर बड़ा व मलकीसर छोटा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सुबह करीब १० बजे प्रारम्भ हुआ पौधारोपण का कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक जारी रहा।

 

पौधारोपण करने के लिए युवा, बुजुर्ग, शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित सभी लोगों ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'प्रदूषण रहित पर्यावरणÓ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में शिक्षक कालूराम शर्मा, मामराज कूकणा, बद्रीप्रसाद तावणियां, दौलतराम सारस्वत, महेन्द्र सारस्वत, कालूराम कूकणा, रामकरण सारस्वा, धर्मवीर गोदारा आदि ने पर्यावरण की रक्षा के लिए राजस्थान पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनको गोद लेकर देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

इन्होंने निभाई सक्रिय भागीदारी पौधारोपण कार्यक्रम में बद्रीप्रसाद तावणियां, लालचन्द सोनी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र सारस्वत, कैलाश शर्मा, हरिदास स्वामी, पृथ्वीराज सारस्वत, मामराज कूकणा, रामदयाल कायल, शारीरिक शिक्षक दामोदर, हंसराज सारस्वत, ओमदास स्वामी, किसनदास स्वामी, ओम लुहार, गंगारतन नाथ, तोलाराम गोदारा, तारूदास स्वामी, भूपसिंह, शंकरदास, लालचन्द सारस्वत, राजेश खांतडिय़ा, चांदाराम सारस्वा सहित दर्जनों लोगों ने पौधारोपण में योगदान दिया।

 

शिक्षक कालूराम शर्मा ने अपने व्यक्तिगत खर्च से पौधों का प्रबन्ध किया। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए जाली लगवाने का खर्चा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र सारस्वत व रामकरण सारस्वा ने वहन करने की घोषणा की। पौधों की नियमित देखभाल के लिए मौके पर ही पौधे गोद दे दिए गए।

 

101 पौधों का रोपण
दंतौर. राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से दंतोर गोशाला में पौधारोपण किया गया है। पौधारोपण में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक दंतोर के मैनेजर चंद्र प्रकाश देवल, बैंक स्टाफ रोशन लाल, धर्मपाल, विजय कुमार, पवन कुमार, धर्मपाल बिरडा, हरिकिशन शर्मा आदि मौजूद थे। वही युवाओं ने श्मशान भूमि में 101 पौधों का रोपण किया गया। दलीप कुमार करनानी ने बताया कि श्मशान भूमि में पीपल, बड़ आदि के पौधे लगाए गए। वही राजकीय औषधालय में भी दर्जनों पौधे लगाए गएतथा युवाओ ने उनका सरंक्षण का जिम्मा लिया।

 

पर्यावरण हमारे जीवन का आधार
काकड़ा. यहां शहीद स्मारक के पास स्थित आथूणी बिश्नोई बास की श्मशान भूमि पर रविवार को ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर हेतराम मास्टर ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार हैं। पेंड़ पौधों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य हैं। रामनिवास डेलू, अनिल डेलू, रामपाल सारस्वत, बजरंगलाल मास्टर, लक्ष्मणराम नाई, शिवनारायण शर्मा, विष्णु डेलू, लक्ष्मण आदि ने

 

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण बचेगा तो हम बचेगें अत: हमें अधिकाधिक संख्या में पेंड़ लगाने चाहिए। सभी ने पेड़ पौंधों की सार संभाल का संकल्प लिया। संस्था के रामनिवास डेलू बताया कि रविवार को एक सौ पौधें लगायें गयें।आगामी दिनों में श्री कृष्ण गोशाला एवं बोरड़ी धाम काकड़ा में पौधा रोपण किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.