Breaking News
recent

स्वास्थ्य केन्द्र में एक वर्ष से पानी की समस्या

झिनझिनयाली . म्याजलार क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गत एक वर्ष से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आगे जीएलआर तो बनी हुई है, लेकिन विगत एक वर्ष जीएलआर सूखी पड़ी है। जीएलआर में पेयजल सप्लाई बाधित होने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजो को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पीएचसी के आगे बनी जीएलआर में पेयजल सप्लाई ठप होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के कार्मिकों की कथित उदासीनता के चलते पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बार बार सूचना देने व ग्रामीणों द्वारा राजस्थान सम्पर्क पर शिकायत करने के बावजूद पेयजल सप्लाई ठप है समस्या जस की तस बनी हुई है। पीएचसी में हो रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण तथा मरीजों ने आक्रोशित होकर पीएचसी पर ताला जडक़र जलदाय विभाग कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, वहीं पीएचसी में पेयजल सप्लाई बाधित को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र पेयजल सप्लाई सुचारू नही हुई तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीण केशरसिंह, सच्चुराम आदि ने बताया कि जीएलआर में एक वर्ष से जलापूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में हर दिन स्वास्थ्य केन्द्र पर ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है।

बाल संसद का गठन
फतेहगढ़. उपखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में गुरुवार को बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद गठन के दौरान विद्यालय प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हिंगलाजदान चारण ने की। बैठक में सर्वसम्मति से भरतकुमार को प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया। इस प्रकार देवीलाल को शिक्षामंत्री वीरमदान को अनुशासनमंत्री जेठाराम को खेलमंत्री जालमसिंह को स्वास्थ्य मंत्री नरपतराम को पर्यावरण मंत्री रामुराम को जल व विद्युत मंत्री राजनारायण को सांस्कृतिक मंत्री लोकेशकुमार को पौषाहार मंत्री व हीराकुमारी को प्रार्थना मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बागाराम ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.