लवाण. एक निजी कम्पनी द्वारा चाकसू से लवाण कस्बे के लिए केबल लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही नाली से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सरपंच ने बिना एनओसी खोदी जा रही नाली व सड़कों को क्षतिग्रस्त करने से नाराज होकर निर्माण कार्य बंद करा दिया।
व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष नवल मीणा, छोटीलाल शर्मा, राजू बोहरा और गोलूसिंह राजपूत ने बताया कि निजी कम्पनी केबल लाइन बिछाने का काम कर रही है। कुछ दिन पहले बीएसएनएल की लाइन को भी काट दिया था, इससे ब्राण्डबैण्ड सेवा पूरी तरह बाधित हो गई। जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए। इनमें आए दिन हादसे हो रहे हंै।
जयपुर बस स्टैण्ड पर गहरे गड्ढे खुले छोडऩे से आए दिन कभी बसों के तो कभी दूसरे वाहनों के टायर फंसते रहते हैं। कुछ दिन पहले रात अंधेरे में एक जना गिर कर घायल हो गया था। ग्राम पंचायत की एनओसी के बिना ही संवेदक ने सड़क को जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सरपंच ने बताया कि संवेदक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उ'चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाली व सड़कें क्षतिग्रस्त करने पर एतराज भी जताया।
आरोपियों को जेल
मंडावर. मंडावर थाना पुलिस ने पांच माह पुराने दो लाख छीन ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुन: सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। थानाधिकारी अशोक कुमार झाझडिया ने बताया कि ऑनलाइन विज्ञापन देकर जेसीबी बेचने का झांसा देने के मामले में महाराष्ट्र निवासी मनोज बलिया को मंडावर बुलाकर दो लाख रुपए छीन ले जाने के मामले में गिरफ्तार भानूप्रताप उर्फ रिंकू राजपूत निवासी तसई थाना कठूमर, तोहिद मेव निवासी हिंगोटा थाना खोह जिला भरतपुर रिमांड पर चल रहे थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों से लूटा गया सामान, मोबाइल व थैला अरशद खान निवासी नगर के पास होना बताया। पुलिस ने अरशद की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।





No comments:
Post a Comment