Breaking News
recent

बिहार: भाजपा विधायक ने दी राज्यपाल को धमकी, मारेंगे घूंसे-घूंसों से!

पटना। बिहार में राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर विवादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक नवल किशोर ने राज्यपाल मलिक को मारने की धमकी दी है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने लिखा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है। खुद भाजपा के विधायक राज्यपाल को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश में बिगड़ती व्यवस्था को पटरी पर लाने और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में उनको काम करने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें— मुजफ्फरपुर: शेल्टर होम में लाई गईं थीं 450 लड़कियां, संचालक समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज

भारतीय जनता पार्टी को गुंडो और बदमाशों की पार्टी

तेजस्वी यादस ने लिखा है कि अब चूंकि राज्यपाल ने माफियों के खिलाफ तो भाजपा के विधायक घबराने लगे हैं। राजद नेता ने भारतीय जनता पार्टी को गुंडो और बदमाशों की पार्टी बताया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे साफ देखा जा सकता है कि विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव सदन में राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि “राज्यपाल कहीं के नाना हैं क्या, जो बोल देंगे वो मान लिया जाएगा, मारेंगे घूंस-घूंसे से।”

यह भी पढ़ें— दिल्ली: यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम शुरू

शिक्षा माफियाओं के खिलाफ अभियान

आपको बता दें कि बिहार में राज्यपाल मलिक ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों उन्होंने राज्य में कॉलेजों के लिए फीस, बीएड कॉलेजों की पढ़ाई और नामांकन के लिए एक समान नियम बनाने के निर्देश थे। भाजपा एमएलसी की इस हरकत को लेकर राज्य में विपक्ष हमलावर हो गया है। वहीं भाजपा की ओर से अभी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.