Breaking News
recent

चाय की दुकान पर सो रहे एक जने की हत्या

लालसोट. दौसा जिले में लालसोट उपखण्ड के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के कोलीवाड़ा गांव में रविवार रात चाय की दुकान पर सो रहे एक जने की हत्या के मामला प्रकाश में आने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मण (50) पुत्र धन्नालाल मीना कोलीवाड़ा गांव के मुख्य बाजार मेंं अपनी चाय की दुकान पर सो रहा था।

 

 

सोमवार सुबह लक्ष्मण मृतक अवस्था में चाय की दुकान पर पड़ा हुआ मिला और उसके सिर व गले पर चोट के निशान भी मिले। मामले की जानकारी मिलने पर रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंच रही और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीण शव लेकर बैठे हंै तथा हत्या के खुलासे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की।

 

 

लवाण में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल

लवाण. कस्बे में जयपुर बस स्टैण्ड स्थित मिर्जा मोहल्ले में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में चार जने घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को थाने में बंद किया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 

थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने बताया कि झगड़े में घायल हुए भूरे खां, अकरम, इकरान और मोहम्मद सईद को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नूर मोहम्मद, रईस, हनीफ, लतीफ, सरताज, रियाद, जाकिर व दौसा के इकराम, अब्दुल रसीद, शकील, मोहम्मद सईद को थाने में बंद कर दिया। बाद में घायलों को भी थाने पर ही बुला लिया गया।

 


रास्ता हुआ बंद : झगड़ा होने पर दोनो पक्षों ने आपस में लाठियां भांजी व छतों से पत्थर फेंके। इससे लोगों का वहां से आवागमन बंद हो गया बाद में थाना प्रभारी सीमा शर्मा जाप्ते के साथ मौके पर तैनात रही और आवागमन को चालू करवाया। कुछ देर बस स्टैण्ड पर भी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

 

 

कार पलटी, महिला की मौत


महुवा. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करणपुर मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार एक महिला की मौत हो गई। बालाहेड़ी चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार यतिका शर्मा पत्नी संदीप शर्मा निवासी दशहरा मैदान उज्जैन घायल हो गई। महुवा सामुदायिक अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.