Breaking News
recent

पौधे लगाकर पर्यावरण का दिया संदेश

दौसा.

जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट व डीएफओ रामानंद भाकर ने पौधे लगाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्राचार्य समता चौबे, उप प्राचार्य प्रतिभा भारद्वाज आदि थे। वहीं गुरुकुल ए यूनिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण किया। संस्था प्रधान उमेश जैमन ने सार-संभाल की शपथ दिलाई।
इसी प्रकार कट्स इन्टरनेशनल जयपुर एवं एचजीवीएस दौसा के संयुक्त तत्वावधान मे आदर्श विद्या मन्दिर गेटोलाव दौसा एवं आदर्श विद्या मन्दिर लालसोट मे जैविक उत्पाद एवं उपभोग को लेकर बैठक हुई। इसमें जैविक क्लब व जैविक गार्डन के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। कट्स संस्था के सहायक निदेशक दीपक सक्सेना ने परियोजना की जानकारी दी। आदर्श विद्या मन्दिर गेटोलाव दौसा के प्राचार्य रामकरण शर्मा ने जैविक उत्पादों के बारे में बताया। आदर्श विद्या मन्दिर लालसोट के प्राचार्य महेश जांगिड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम से जैविक उत्पादों का प्रचार होगा। एचजीवीएस के निदेशक ओ.पी. पारीक ने जैविक गार्डन को बहुत कम समय में तैयार करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।


बांदीकुई . अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर एचडीएफसी बैंक की ओर से हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। प्रबंधक नागेन्द्र यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष दो पौधे लगाकर सार-संभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हरि डोई, अनिल त्यागी, अनुरागसिंह, राजेन्द्र कुमार ने शीशम, नीम, गुडैल, गुलमोहर, अशोक सहित विभिन्न प्रकार के करीब 100 पौधे लगाए। इसी प्रकार अम्बेड़कर पार्क सामुदायिक भवन संचालन समिति के तत्वावधान में अम्बेडकर पार्क कुटी में भी पौधारोपण किया गया। नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि पौधारोपण करना जरूरी है। समिति अध्यक्ष कैलाशचंद बंशीवाल, उपाध्यक्ष कैलाशचंद कुण्डारा, नरेशचंद वेद, पार्षद रामकरण बैरवा, होशियारसिंह कर्दम, प्रभूदयाल, रामजीलाल सागर, पूरणचंद नागर, प्रभुदयाल बाल्मीकि, गुलाबचंद सागर, गणपतलाल, हरीश बिरला, दिनेश कुमार एवं भगवतीप्रसाद ने भी पौधारोपण किया। (ए.सं.)

सिकराय . राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य महेशचंद मीणा, सुशीलकुमार बसवाल, लल्लूराम सैनी, अनीता महावर, अशोक सैनी, अमीर सिंह, हरसहाय मीणा, गिर्राज प्रसाद, राकेश कुमार,हेमंत कुमार, विजेंद्र कुमार आदि ने पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया।
चांदूसा जीएसएस पर विभिन् न किस्मों के 21 पौधे लगाए गए। इस दौरान हितेश मीना, बनवारीलाल, महेंद्र लाखनपुर, प्रदीप, पिंटू सैनी, लोकेश आदि मौजूद रहे।

मंडावर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडावर के तत्वावधान में रविवार को निर्गुण दरबार मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार ने कहा कि सभी को पौधे लगाने चाहिए, इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रमसिंह, नवीन तिवाड़ी सहित कई कार्यकर्ता थे।
इसी प्रकार क्षेत्र के सरावली स्थित राधा कृष्ण गोलोकधाम में पौधारोपण किया गया। पीसीसी सदस्य रामनिवास गोयल सहित अन्य लोगों ने दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान नवीन तिवाड़ी, रामेश्वर प्रसाद, रघुनंदन आदि मौजूद थे।

गुल्लाना (बसवा). राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुल्लाना में शनिवार को पौधारोपण किया गया। पंचायत शिक्षा अधिकारी डॉ.एसडी उपाध्याय ने प्रत्येक छात्र को पौधे लगाकर सार-संभाल करने के लिए प्रेरित किया। विजयकुमार शर्मा, महेशचंद शर्मा, सीताराम बैरवा, अशोक निर्वाण, सोमोतीलाल मीणा, मंजू मीणा, ममता अग्रवाल, संगीता शर्मा, संदीप अवस्थी, दिलीप यादव एवं नवलकुमार मीणा ने भी पौधे लगाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.