सिकंदरा.
राणोली व गुमानपुरा गांव स्थित नदी में धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन हो रहा है। इससे नदी में गहरे गड्ढे होने लगे हैं। बजरी माफिया अवैध खनन कर परिवहन करते हैं। इससे सरकार को चूना लग रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी अवैध खनन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राणोली फीडर से भण्डारी बांध को जाने वाली नदी में छह माह से लोग टै्रक्टर-ट्रॉली व पिकअप में बजरी का अवैध खनन कर ले जा रहे है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खनिज विभाग से की। बजरी के अवैध परिवहन रोकने के लिए एसडीओ ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया हुआ है, लेकिन कमेटी कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही। सिकराय एसडीओ अशोककुमार त्यागी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अवैध खनन की बजरी कापरिवहन रोकने के लिए कमेटी का गठन किया है। जल्द ही अन्य विभागों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रहण
दौसा . दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य संरक्षक निर्मलेश दक्ष एवं गोविन्द प्रजापति जोबनेर ने किया। इस दौरान 36 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। मंत्री सीताराम पीचूपाड़ा ने बताया कि संस्थान की ओर से पांचवां शिविर है। इस मौके पर संरक्षक भागीराथ, प्रदेश संयोजक सुरेश, कैलाश, बलवंत, मुकेश, जयराम, जितेन्द्र, महेश, राजेश, जगदीश, रामजीलाल, कमलेश, गिर्राज, शोभाराम, सूरजमल, दिनेश, रामोतार, घनश्याम आदि ने सहयोग किया। जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापति ने बताया कि 27 जुलाई को सवाईमाधोपुर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन
दौसा. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष बलवीरसिंह की अध्यक्षता मेें हुई। इस दौरान जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमेें जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रामलखन गुर्जर, दुर्गेश मीना, संयुक्त मंत्री, धर्मराज मीना, सहप्रचार मंत्री रामेश्वर गुर्जर, शा.शि. प्रतिनिधि सुमन गुर्जर एवं ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजेंद्र शर्मा, मंत्री कमलेश मीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुवालाल शर्मा, उपाध्यक्ष तुलसीराम मीना, सभाध्यक्ष रामरतन गुर्जर, कोषाध्यक्ष हरीश मीना को मनोनीत किया गया। बैठक में जयपुर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप गुर्जर, मनीष शर्मा, रामविलास शर्मा, योगेश खरिया, अनिल पनिहार, गोपेश मीना, राकेश चंदेला आदि मौजूद थे।
क्षत्रिय युवक संघ की बैठक आयोजित
बांदीकुई. क्षत्रिय युवक संघ जिला दौसा की बैठक रविवार को करणी विद्या मंदिर गुढ़लिया में हुई। इसमें मुख्य वक्ता प्रतापसिंह नंदेरा ने कहा कि व्यक्ति को संस्कारवान होना चाहिए। संस्कारों से ही व्यक्ति की पहचान होती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। इससे पहले लालसिंह ने मातृ वंदना एवं सहगार प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर हमीरसिंह नंदेरा, उदयवीर सिंह, शिवदयाल सिंह, वीर बहादुरसिंह, चतरसिंह ने भी शिक्षा पर बल दिया। इस दौरान विक्रमादित्य, संग्राम सिंह, गजराज सिंह भी मौजूद थे। मंच संचालन राजपालसिंह ने किया।





No comments:
Post a Comment