बीकानेर/महाजन। बीकानेर के महाजन के पास बस-कार की भिड़ंत में दो की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, वही एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बस के नीचे घुस गई कार
बस-कार की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार बस के आगे नीचे की ओर घुस गई और बुरी तरह से फंस गई। जिससे कार में बैठी महिला भी उसी में फंसी रह गई। सेना के जवानों ने क्रेन की सहायता से बड़ी मुश्किल से कार और बस को अलग किया और घायल को निकाल अस्पताल पहुंचाया जहां घायल ने दम तोड़ दिया।
लग गया लंबा जाम
हादसे के बाद राजमार्ग 15 पर लंबे जाम की स्थिति बन गयी। मौके बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
Read More: भारी बारिश से उफन पड़ा राजस्थान का प्रसिद्ध झरना, बनास नदी में आया पानी, यहां भारी बारिश की चेतावनी
वहीं इधर... सडक़ हादसा एक कि मौत
अलवर भिवाडी मार्ग चिरख़ाना के पास एक साइकिल सवार को तेजगति से जाती कार ने टक्कर मार दी जिससे साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी मृतक नादान सिंह सेथली निवासी अपनी साइकिल लेकर जा रहा था जिसको तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी इस घटना को देखते हुए रोड पर भारी रोडवेज जमा हो गयी और परिवार जनों का भीड़ पर गुस्सा फूट पड़ा एक्ससिडेंट के बाद सडक़ पर दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया था एक्ससिडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को मोर्चरी में रखवाया परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश कर रही है।





No comments:
Post a Comment