झालावाड़. राज्य सरकार ने विद्यालयों मेंं बच्चों के पोषाहार में नवाचार कर अक्षदा फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में पोषाहार पहुंचाने की व्यवस्था कि है। शहर के राजकीय उत्कृ ष्ट नेहरू विद्यालय मंगलपुरा में पत्रिका टीम ने शनिवार को अभिभावकों की शिकायत पर मौके पर जाकर पड़ताल की तो पोषाहार की वास्तविक स्थिति सामने आई।
एक सप्ताह से शिकायत
लगातार एक सप्ताह से बच्चों को जली कच्ची रोटियां खानी पड़ रही है। टीम सुबह विद्यालय पहुंची तो बच्चों ने विद्यार्थियों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से कच्ची रोटियां आ रही है। तो कुछ बिल्कुल जली हुई आ रही जिन्हें खा भी नहीं पा रहे हंै। वैसे ही फैंक देते हैं। स्कूल के सर को कई बार इस बारे में बता चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है। इसके बाद भी छात्रों के पोषाहार की ओर किसी का ध्यान नहीं है। इसके चलते स्कूल के 95 छात्रों को खाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
खींचते रहो फिर भी नहीं टूटती रोटियां
विद्यार्थियों ने बताया कि पहले तो स्कूल में बाईजी गर्म खाना बनाती थी। जो अच्छा बनता था। लेकिन अब पता नहीं किसी अक्षय पात्र फाउंडेशन से आ रहा है। जहां से ऐसी रोटियां आ रही है जिन्हे खिंचते है तो वह टूटती नहीं है। चिंगम की तरह लंबी हो जाती है। जिन्हें खा नहीं पाते हैं। सब्जी में भी पानी ही पानी आ रहा है। हम मजबूरी में खाना जानवरों को डाल देते हैं।
बच्चों ने पत्रिका से बोला.........
&स्कूल में एक गाड़ी पोषाहार लेकर आती है। लेकिन जो रोटियां व दाल लेकर आती है। उसमें रोटियां रबर की तरह पल रही है। ऐसी रोटियां खाने से तो पेट दर्द होता है।
भवानीशंकर भील, छात्र कक्षा 8
&स्कूल खुले तभी से ऐसी ही रोटियां आ रही है। कई बार स्कूल के बड़े सर को बता चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे तो पहले हमारे सामने बन रहा खाना ही सही था।
जसवंत, छात्र कक्षा 8
&दाल में पानी ही पानी रहता है, कई बार शिकायत की लेकिन अभी भी ऐसी ही आ रही है।
छात्रा कृष्णा कक्षा 8
दिखवाएंगे ऐसा
क्यों हो रहा
यह बोले अधिकारी .........
& हां स्कूलों में पोषाहार अक्षय पात्र फांउडेशन से पहुंचाया जा रहा है। लेकिन रोटियां मशनी से बनने के कारण फुलती नहीं है। चपटी हो जाती है, इससे ठंडी होने के बाद टूटने में परेशानी आती है। जली तो नहीं आ रही है। फिर भी सोमवार को जाकर दिखवाते हैं, क्या परेशानी है।
अहलकार सिंह, प्रबंधक, अक्षय पात्र फाउडेंशन,तीनधार,झालावाड़।
&स्कूल में रोटियां व सब्जी के बारे में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का अवगत कर रखा है।
रामलाल मीणा, संस्था प्रधान, राजकीय नेहरू उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय, झालावाड़





No comments:
Post a Comment