चूरू.
गांव नाकरासर स्थित बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक में सोमवार को अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने बैंक प्रबंधक को दरवाजे पर बुलाकर कर गोली मार दी। गोली लगने से चूरू वार्ड 24 निवासी पवन दाधीच घायल हो गए। गोली उनके पेट में फंस गई और दरवाजे पर ही वहीं गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश कार में बैठकर फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक कैशियर व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल प्रबंधक को निजी वाहन से राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने घायल प्रबंधक का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया। एसपी राहुल बारहट ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों में से एक ने बाहर से आवाज लगाकर बैंक प्रबंधक को बाहर बुलाया। प्रबंधक दाधीच के दरवाजे पर पहुंचते ही एक नकाबपोश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक कैशियर व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल प्रबंधक को चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर रतननगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
सीसीटीवी फुटेज आएंगे काम
एसपी बारहट ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले जाएंगे। जिसमें अहम सबूत हाथ लगेंगे। जो घटना का पर्दाफाश करने में काम आएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में कड़ी नाकाबंदी करवा दी गई है। प्रत्येक संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। डीएसपी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में तीन टीम बनाकर रवाना कर दी गई है।
अस्पताल पहुंचे पंचायत राज मंत्री
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ मेडिकल कॉलेज की बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायल पवन दाधीच की स्थिति जानी। इसके बाद राठौड़ ने जयपुर में भी घायल की स्थिति बताकर एसएमएस के चिकित्सकों को अवगत करवाया।
कैशियर को पहले बाहर बुलाया
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि तीन अज्ञात नकाबपोश थे। घटना से पहले एक व्यक्ति ने बैंक कैशियर को किसी काम के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद एक अज्ञात नकाबपोश ने प्रबंधक को हल्लामार कर बाहर बुलाया प्रबंधक के दरवाजे पर पहुंचते ही नकाबपोश ने गोली मार दी।
गोली लगने की खुद दी सूचना
सूत्रों के मुताबिक गोली लगने से घायल पवन दाधीच ने रिश्ते में चचेरे भाई को घटना की जानकारी दी और बताया कि अज्ञात नकाबपोश ने उन्हे गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया है। तब रिश्तेदार व परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
जनप्रतिनिधियों की लगी भीड़
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में जनप्रतिनिधियों की भीड़ लग गई। अस्पताल जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सभापति विजय कुमार शर्मा, उप सभापति अनवर थीम, बसंत शर्मा, सुरेश सारस्वत, दिनेश शर्मा, अंजनी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि अस्पताल में मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment