Breaking News
recent

घर से तो निकली थी घूमने के लिए लेकिन जा पहुंची अस्पताल...

कापरेन. कोटा-दौसा मेगा हाइवे कापरेन बाइपास पर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप प्रजापत ने बताया कि शिवनगर निवासी सन्तोष बाई (55) सुबह घूमने के लिए गई थी।

 

वापस आते समय ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर व हाथ-पैर में गम्भीर चोटें आई। घायल महिला को कापरेन अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया।

 


मेटाडोर पलटी, चार जने घायल


हिण्डोली. ग्राम तालाबगांव के निकट शुक्रवार को मेटाडोर पलटने चार जने घायल हो गए। चारों को घायलों को उपचार के लिए बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।

 

सुबह बूंदी से एक मेटाडोर में सवार होकर मांगली निवासी कमलेश रैगर, हेमराज बैरवा, महावीर व लेखराज हिण्डोली की ओर जा रहे थे। तालाबागांव के पास आगे चल रही कार के सामने मवेशी आ गए।

 

कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से मेटाडोर चालक संतुलन बिगड़ गया और मेटाडोर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे मेटाडोर में सवार चारों घायल हो गए। लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं चारों घायलों को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया।


लोग सोते रहे और चोर घरों से ले उड़े जेवरात

हिण्डोली. दबलाना थाना क्षेत्र के सरसोद गांव में गुरुवार रात को अज्ञात चोर तीन घरों का ताला तोडकऱ बक्सों व अलमारियों में रखे सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रात को ग्राम सरसोद में अज्ञात चोर विजयबहादुर सिंह राजपूत के घर में घुसे एवं कमरों का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए।

 

उसके बाद चोर मुकेशनाथ के घर में घुसकर सोने एवं चांदी के गहने ले उड़े। यहां से जाते समय चोर गिरिराज सिंह की दुकान से भी सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बढऩे लगी वारदातें

 


हिण्डोली एवं दबलाना थाना क्षेत्र के गांवों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोरियां पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। गत दिनों हिण्डोली न्यायालय परिसर से चार मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं।

 

इसके अलावा सिंघाड़ी, सहसपुरिया, सुखपुरा गांव से मोटरें चोरी चली गई। अब दबलाना थाना क्षेत्र में वारदातें होने लगी है। पुलिस के हाथ अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.