Breaking News
recent

दुकान से लाखों का माल पार

सिकंदरा. सिकंदरा थाना इलाके के गढ़ गांव में रात को चोर एक दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की बैटरियां, इन्वर्टर सहित अन्य सामान पार कर ले गए।घटना का पता दुकान मालिक को गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर चला। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोष जताया।

 


पुलिस ने बताया कि दीपक इलेक्ट्रिकल्स के मालिक हजारीलाल सैनी ने बताया कि वह सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। जब उसने दुकान का जायजा लिया तो पांच बैटरी, इन्वर्टर सहित अन्य काफी सामान गायब मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर घटना जायजा लिया।

 


इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने राणोली चौकी प्रभारी रघुवीरसिंह से क्षेत्र बढ़ रही चोरी की घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

 

 

हत्या के दो और आरोपित गिरफ्तार


लालसोट. रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के कोलीवाड़ा गांव में गत एक जुलाई को हुए लक्ष्मण मीना हत्याकांड मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड में शामिल रहे आरोपी धारासिंह गुर्जर पुत्र मोहरसिंह निवासी नेहड़ी जसवंतपुरा एवं विनोद प्रजापत पुत्र रेवड़मल प्रजापत निवासी श्रीमा घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।जिन्हें पुलिस ने लालसोट शहर के नेहरू गार्डन से गिरफ्तार कर लिया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपित पुलिस के दबाव केे चलते कहीं भागने के प्रयास मेंं थे। पुलिस अब तक इस मामले के मुख्य आरोपी रामकिशोर उफ धोल्या मीना निवासी शाहजानपुरा समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

गौरतलब है कि गत 1 जुलाई को लक्ष्मण मीना कोलीवाड़ा गांव मेंंं दुकान पर सो रहा था।जिसकी अज्ञात जनों ने हत्या कर दी थी। बाद में आरोपितों की गिर$फ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ दो दिनों तक धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करने दिया था।(नि.प्र.)

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.