Breaking News
recent

बैठक में हंगामा, दो गुटों में बहस के बाद बहिष्कार

खाजूवाला. कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी रविन्द दलवी व बीकानेर प्रभारी कुलदीप इंदौरा बुधवार को खाजूवाला विधानसभा के दौरे पर रहे। पदाधिकारियों के खाजूवाला आगमन की सूचना पर यहां विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी जताते हुए कई पदाधिकारियों के गुट अलग-थगल दिखे। यहां रावला तिराहे पर मिट्ठु सिंह ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं पंचायत भवन में गोविन्दराम मेघवाल के समर्थकों ने स्वागत किया।

 

वहीं किशनलाल मेघवाल व सीताराम नायक जाट धर्मशाला में पदाधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन पदाधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर रोष प्रकट कर नाराजगी व्यक्त की। खाजूवाला मण्डी में राष्ट्रीय एससी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के स्वागत के लिए कई जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत का कार्यक्रम रखा। यहां कांग्रेस अलग-अलग गुटों में एक बार फिर से बंटी दिखाई दी।

 

वहींगुटों में विवाद भी हुआ। इसी बीच कहासुनी भी हुई। सीताराम नायक ने गोविन्दराम मेघवाल के समर्थकों पर धक्का मुक्की कर बाहर निकालने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से शिकायत कर जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा को तुरन्त प्रभाव से हटाने की मांग की जाएगी।

 

मजबूती से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी

श्रीडूंगरगढ़. यहां माकपा की तहसील कमेटी की बैठक बुधवार को गिरधारी महिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसील सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि पार्टी यहां पिछले पच्चीस वर्षों से किसानों, मजदूरों व छात्रों के हक के लिए संघर्ष कर रही है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने यहां मजबूती से विधानसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। उम्मीदवार के रूप में गिरधारी महिया का नाम सर्व सम्मति से जिला कमेटी को भेजा जाएगा।

 

पर्यवेक्षक के रूप में राज्य कमेटी सदस्य लालचन्द भादू ने कहा कि महिया के साथ मुखराम गोदारा व अशोक शर्मा के नाम पैनल में भेजने का प्रस्ताव लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गिरधारी महिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी ताकत का रण भी होगा और रणभेरी भी बजेगी। सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मोहन भादू, काननाथ सिद्ध, दौलतराम मेघवाल, प्रेम बुडिय़ा, पेमाराम नायक, भंवरलाल भुंवाल, मुकेश सिद्ध, बंशीलाल मील आदि ने भी सम्बोधित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.