श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जबसे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन टूटा है तब से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक दूसरे पर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। अब एक बार फिर से राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला बोला है। महबूबा ने कहा कि भाजपा के साथ सरकार बनाना उसके लिए जहर पीने जैसा था। उन्होंने कहा कि, "मुफ्ती साहब ( महबूबा के पिता) भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए दोबारा इसलिए तैयार हुए थे क्योंकि हमारा वाजपेयी जी की सरकार के वक्त अच्छा गठबंधन चला था। लेकिन इस वक्त यह काफी कठिन फैसला रहा। बीजेपी के साथ गठबंधन करना जैसे जहर पीना था। मैने 2 साल 2 महीने गठबंधन का खामियाजा भुगता है।"
Mufti Sahab agreed to join hands with BJP again because we had a good alliance during Vajpayee ji reign.But this time,it was a difficult decision.Forming an alliance with BJP was like drinking poison.I suffered during the 2 years 2 months of alliance: mehbooba mufti ,former J&K CM pic.twitter.com/rAAyCHNBMD
— ANI (@ANI) July 30, 2018
पहले गठबंधन में मुफ्ती बने थे मुख्यमंत्री
बता दें कि जम्मू कश्मरी में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की अगुवाई में पहले मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन, उनके निधन के बाद फिर से गठबंधन हुआ। जिसमें मुफ्ती सईद की की बेटी और पीडीपी चीफ महबूबा मुख्यमंत्री बनी। लेकिन हाल ही में महबूबा और भाजपा के बीच रिश्ते खराब होने लगे। भाजपा ने महबूबा सरकार से अपना समर्थन खींचते हुए वहां पर राज्यपाल शासन लगाने की मांग की। उसके बाद से दोनों दलों के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।
खतरे में दिल्ली-एनसीआर नाइटलाइफ का अड्डा, कई कल्बों पर जिस्मफरोशी के धंधे का आरोप
महबूूबा मुफ्ती ने दी थी खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी
गठबंधन टूटने के बाद महबूबा मुफ्ती ने धमकी भर लहजे में कहा था कि अगर दिल्ली 1987 की तरह लोगों के वोटिंग राइट्स को खारिज करने, कश्मीर के लोगों को बांटने की कोशिश करेगी तो खतरनाक हालात पैदा होंगे। महबूबा ने कहा था कि तब जिस तरह एक सलाउद्दीन और यासीन मलिक पैदा हुए थे, इसबार हालात और भी खराब होंगे। उनके बयान की कड़ी आलोचना हुई थी।





No comments:
Post a Comment