Breaking News
recent

जख्म सड़क पर, दर्द जनता को...

बूंदी. राहगीरों के लिए पीड़ा का सबब बन चुकी सीवरेज की लचर व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। देवपुरा व गणेश बाग रोड के बाशिदें नारेबाजी करते हुए सीवरेज कम्पनी कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों के नहीं मिलने लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।

 


देवपुरा स्थित शिव कॉलोनी, प्रताप नगर व गणेश बाग रोड क्षेत्र में विगत सात-आठ माह से सीवरेज कार्य के चलते सडक़ें खस्ताहाल हो गई है। उखड़ी सडक़ों के चलते दुपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर लोग चोटिल हो रहे हंै। बारिश के चलते जगह-जगह कीचड़ हो गया है।

 

कई बार समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इस पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को काफी संख्या में लोग कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर के नेतृत्व सीवरेज कम्पनी कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर लोगों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने ताला लगा दिया। जिससे क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए।

 

अधिकारियों को दी चेतावनीलोगों के आक्रोश को देखते हुए कुछ समय बाद सीवरेज कम्पनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो परेशानी को लेकर लोगों ने नाराजगी जमाई। इस बीच कम्पनी अधिकारी और कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद मनोज मीणा के बीच बहस हो गई।

 

मामला बढ़ता देख पुलिस को दखल देना पड़ा और लोगों से समझाइश की। लोगों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि दो दिन समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप सैनी, बादाम बाई, संतोष बाई, ममता बाई सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

 

घोर अनियमितता


सीवरेज के कार्यों में घोर अनियमितता बरती जा रही है। देवपुरा क्षेत्र में एक वर्ष से सडकें खुदी हुई है। आमजन नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है। जनता में सीवरेज अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
देवराज गोचर, शहर अध्यक्ष कांग्रेस, बूंदी

 

शहर मेें सीवरेज का काम अपने स्तर पर चल रहा है। करीब 22 करोड़ के आस-पास का भुगतान अटका हुआ है। ठेकेदार बिना पेमेंट के कार्य नहीं कर रहे है। फिर भी जहां समस्या है उसका जल्द निराकरण किया जाएगा।
राकेश मिश्रा, सीवरेज कम्पनी अधिकारी, बूंदी

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.