नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमां के सितारे इन दिनों बुंलदियों पर हैं। अब तक मात्र 18 मैचों के वनडे करियर में फखर जमां ने अनेक उचाईयों को छुआ है और ढेरों कीर्तिमान रचे हैं। ऐसा ही कुछ फखर ने रविवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवे और आखिरी वनडे मैच में किया। इस मैच में फखर ने दो कीर्तिमानों को छुआ। इस मैच में 85 रन की पारी खेल फखर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए है। इतना ही नहीं इस पारी के साथ वे 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
फखर ने रचा एक और कीर्तिमान
इन दिनों फखर हर मैच में एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। रविवार को खेले गए इस मैच में 83 गेंदों में 10 चौके और 1 सिक्स की मदद से फखर ने 85 रन ठोके और द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। फखर ने इस सीरीज दोहरा शतक जड़ते हुए में 515 रन ठोके हैं। इस से पहले ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के कप्तान हेमिल्टन मसकजदा के नाम था। मसकजदा ने साल 2009 में केन्या के खिलाफ एक सीरीज में 467 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पाकिस्तान के सलामी खब्बू बल्लेबाज सलमान बट भी हैं। बट्ट ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में 451 रन बनाए थे। फखर ने इसके अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स के 38 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। रिचर्ड्स ने साल 1980 में अपने वनडे करियर की 21वीं पारी में 1000 रन पूरे किए थे वहीं फखर ने ये कीर्तिमान मात्र 18 परियों में पूरा कर लिया है।
क्लीन स्वीप करना चाहेगा पाकिस्तान
फखर ने अपने इस छोटे से करियर में पाकिस्तान के लिए ढेरों कीर्तिमान रचे है। फखर ने पाकिस्तान के लिए अपने चौथे ही मैच में शतक लगा चैंपियंस ट्रॉफी जीती, मत्र 17 परियों में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया, उसी मैच में पाकिस्तान और पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। बुलायो में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान की कोशिश एक और जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे का सुपड़ा साफ करने की होगी। वहीं मेजबान जिम्बाब्वे की टीम अंतिम मुकाबले को जीत कर अपना सम्मान बचाना चाहेगी। बता दें कि पाकिस्तान ने इस सीरीज ने अपना दबदबा बनाए रखा है। जिम्बाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने चारों मैचों में जीत हासिल की है।





No comments:
Post a Comment