कुण्डल.
पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत भेड़ोली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब दौसा व श्रीश्याम मित्र मण्डल भेड़ोली के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न किस्मों के 201 पौधे लगाए गए।
शनिवार तड़के से ही श्याम मित्र मण्डल और रोटरी क्लब के सदस्य विद्यालय परिसर में पहुंचकर थांवले खोदने में व्यस्त थे, वहीं छात्राध्यापिका कोमल शर्मा, हंसा शर्मा सहित विद्यालय की छात्राएं थांवलो पर रंगोली बनाने में जुटी रही। विद्यालय परिसर में कोई पेड़ लगा रहा था तो कोई पानी डालने में मशगूल दिखाई दिया।
कार्यक्रम में बांदीकुई वृत्ताधिकारी नवाब खां ने कहा कि एक पौधा सौ पूत, कटे पेड़ कटे पूत। एक पौधा लगाना सौ पुत्रों को पालने के बराबर है और एक पौधे को काटना पुत्र की हत्या करने के समान है। हमें संकल्प लेकर प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। कोलवा थानाधिकारी शिवराम गुर्जर ने पौधों की सुरक्षा जिम्मा छात्रों, अध्यापकों और श्याम मित्र मण्डल सदस्यों को सौंपी। विद्यालय में पानी की कमी होने पर पौधों को सूखने से बचाने के लिए उन्होंने अपने निजी खर्चे पर टैंकर से पानी दिलवाने की घोषणा की। पीईईओ शिम्भूदयाल शर्मा ने कहा कि पौधारोपण पुनीत कार्य है। ऐसे आयोजनों में सभी की सहभागीदारी आवश्यक है। रोटरी क्लब दौसा के अध्यक्ष कपिल राजोरिया ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। प्रधानाध्यापक हरिनारायण शर्मा ने कहा कि पत्रिका द्वारा चलाई गई मुहिम लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी। जनहित के कार्यों में रोटरी क्लब का भी बहुत बड़ा योगदान है।
गीजगढ़ . ग्राम पंचायत बहरावण्डा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकन्दरा थानाधिकारी कुशाल सिंह ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन दाता हैं। इनके बिना जीवन सम्भव नहीं है। प्रधानाचार्य जौहरीलाल मीणा ने पौधे की बालक तरह सार-संभाल करने का आह्वान किया। पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी, सरपंच मुकेश नायक ने कहा कि पेड़ों से प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है और वहीं जीएसएस अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, लांका चौकी प्रभारी वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच मोहनलाल सैनी, मि_ूलाल सैनी, जैनाराम सैनी आदि ने पत्रिका के कार्यक्रम की सराहना करते हुए पर्यावरण के लिए अच्छी पहल बताई।
छात्रों ने लिया संकल्प
रोटरी क्लब उपाध्यक्ष शिव शंकर सोनी, पूर्व अध्यक्ष राजीव रावत और श्याम मित्र मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भेडोली ने छात्रों को एक-एक पौधे की जिम्मेदारी देकर प्रतिदिन पानी डालकर उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यापिका पूजा सैनी, रमना मीना, सीमा शर्मा, नूरजहां बानो, ललिता, श्याम मित्र मण्डल के गोविन्द सिंह, पवन, हनुमान, रामबाबू, नरेन्द्र मुकेश, शम्भूदयाल, राकेश, ग्यारसीलाल, अभिषेक, सत्यानारायण, सतीश, कृष्ण शर्मा सहित सैकडों लोग मौजूद थे।
पौधारोपण कल
दौसा. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रोटरी क्लब दौसा की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे गणेशपुरा रोड स्थित राजस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। क्लब के संरक्षक डॉ. सीएल मीना ने बताया कि इस दौरान विभिन् न किस्मों के पौधे रोपे जाएंगे।





No comments:
Post a Comment