Breaking News
recent

बाइक को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर उछलकर दूर जा गिरे दम्पती व मासूम

रायपुर मारवाड़. फोरलेन पर सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार शाम को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार दम्पति व मासूस उछल कर दूर जा गिरे। इससे उनके चोटें आई। जबकि बाइक ट्रक के नीचे फंस जाने से क्षतिग्रस्त हो गई।
थाना प्रभारी विष्णुदत्त राजपुरोहित ने बताया कि सेलीबेरी निवासी कुलदीपसिंह शाम को अपनी बाइक लेकर ब्यावर से गांव लौट रहा था। बाइक पर कुलदीप के साथ इसकी पत्नी ललिता व दो साल का मासूम भी था। सेंदड़ा ब्रिज पार कर ढलान में उतरते समय सडक़ किनारे बरसाती पानी भरा था। जहां कुलदीप ने ज्यों ही बाइक की रफ्तार धीमी की इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार ये परिवार उछल कर दूर जा गिरा। इससे कुलदीप के पैर में चोट लगी जबकि इसकी पत्नी व मासूम के अंदरूनी चोटें आई। जबकि बाइक ट्रक के नीचे फंस जाने से ट्रक की रफ्तार के साथ घसीटती चली गई। गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने वहां रूक कर इन्हें अस्पताल भेजा। इधर, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और ट्रक के नीचे फंसी बाइक को निकाला। पुलिस ने ट्रक जब्त किया है।

दो बाइक टकराई, एक जना घायल
सादड़ी . प्रतापगढ़ जीएसएस के पास सोमवार की रात को दो बाइक सवार टकरा गए। उधर से गुजर रहे बाली तहसीलदार विवेक व्यास व आरआई शंकरलाल परिहार ने दोनों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर किया गया। एएसआई मनोहरसिंह चौहान ने बताया कि हादसे टीपरी निवासी पूनाराम (२८) पुत्र भेराराम चौधरी व मुंडारा निवासी गोपालसिंह के रूप में हुई।


दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा सुराग
सांडेराव (पाली) . सांडेराव थाना क्षेत्र के सिंदरू गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली ही है। हत्या के दो दिन बाद भी पुलिस किसी तरह का सुराग नहीं जुटा सकी है। इधर, सांडेराव थानाप्रभारी सीमा जाखड़ का कहना है कि सांडेराव थाना सहित सुमेरपुर वृत्त की पुलिस हत्या का राज खोलने में जुटी है।
ज्ञात रहे कि शनिवार सुबह सिंदरू गांव में भीखीदेवी (७०) पत्नी मूलाराम मारू कुम्हार का घर में शव मिला था। जिसके हाथ बंधे हुए थे तथा गला घोंटने के निशान मिले थे। वृद्धा के पहने हुए जेवर पुलिस को सही सलामत मिले थे । घर का दरवाजा खुला मिला था। किसी परिचित ने ही रंजिश के चलते वृद्धा की हत्या की या किसी अन्य ने। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.