Breaking News
recent

नदारद मिलने पर प्रधानाध्यापक व अध्यापिका को नोटिस

लालसोट. जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने उपखंड क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गांधीशाला विद्यालय में प्रधानाध्यापक मनोज गर्ग व अध्यापिका छोटादेवी मीना गैर हाजिर मिले। मौजूद अध्यापकों ने प्रधानाध्यापक के सेडूलाई विद्यालय में जाने की बात कही तो जिला शिक्षा अधिकारी वहां भी पहुंच गए, लेकिन प्रधानाध्यापक वहां भी नहीं मिले। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि सभी नियत समय पर विद्यालय पहुंचे एवं नियमित कक्षाओं का संचालन करें।

 


डिडवाना गांव के राजकीय बालिका उ'च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक डायरी अधूरी पाई गई। प्रधानाध्यापक महेश अवस्थी को डायरी पूर्ण करने व शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने राजकीय उ'च माध्यमिक विद्यालय डिडवाना का भी निरीक्षण किया, जहां कैश बुक का संधारण पूरा नहीं मिला। संबंधित कार्मिक को कार्य पूरा करने की चेतावनी दी।

 

डीईओ ने बालकों के प्रवेश का लक्ष्य पूर्ण करने, उजियारी ग्राम पंचायत घोषित करने एवं विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधारोपण के भी निर्देश दिए। ढंड की ढाणी खटवा गांव के विद्यालय में उन्होंने पौधारोपण किया। इस दौरान साक्षरता के ब्लॉक समन्वयक मुकेश सैनी, रामजीलाल शर्मा आदि मौजूद थे। (नि.प्र.)

 


42 शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर रोक


दौसा ञ्च पत्रिका. पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्ती बरती है। शिविर में अनुपस्थित रहने वाले जिले के 42 शिक्षकों का प्रशिक्षण काल का वेतन रोककर आगामी वेतन वृिद्ध पर रोक लगाई गई है। सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी अशोक शर्मा ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे। नोटिस के जवाब पर प्रशिक्षण समिति निर्णय करेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

शिक्षक को कार्यमुक्त करने का विरोध


दौसा. शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष फैलीराम मीना के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा से मिलकर एक पीईईओ द्वारा शिक्षक को कार्यमुक्त (एपीओ) कर डीईओ कार्यालय भेजने पर विरोध जताया। मीना ने बताया कि बगड़ेडा के शिक्षक मनोज कुमार ने सितम्बर 2014 से नवम्बर 2016 तक करीब 2.66 लाख का एरियर, सातवें वेतनमान का फिक्सेशन एरियर 24 हजार व बोनस राशि का भुगतान पंचायत समिति प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी भांवता-भांवती से मांगा तो अध्यापक को कार्यमुक्त कर दिया गया। संगठन ने अध्यापक को तत्काल मूल विद्यालय भेजने व पीईईओ के खिलाफ मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.