Breaking News
recent

पोकरण में किया गया इस भवन का लोकार्पण,भामाशाहों का हुआ सम्मान

पोकरण. कस्बे के खत्रियो के मोहल्ले में बुधवार को आयोजित एक समारोह में समाज के न्याति नोहरे में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, समाज के अध्यक्ष घनश्याम खत्री की अध्यक्षता,नगर पालिका अध्यक्ष आंनदीलाल गुचिया, हिमताराम खत्री जोधपुर व भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास के विशिष्ठ आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक मद से निर्मित निर्मित सामुदायिक भवन का फीता काट व पटिटका अनावरण कर लोकार्पण किया गया। विधायक राठौड़ ने कहा कि समाज सेवा सबसे बडा पुण्य का कार्य है तथा इस भवन मे समाज सेवा क ो लेकर विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज व भावी पीढी को नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन में शिक्षा व समाज सेवा से संबधित कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा, तभी सरकार व भामाशाहो की ओर से यहां खर्च की गई धनराशि का सदुपयोग होगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष गुचिया व भाजपा जिलाध्यक्ष व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व समाज की ओर से भामाशाहो के सहयोग से दी गई भूमि पर निर्मित सभा भवन का भी लोकार्पण किया गया।

भामाशाहों का सम्मान
समारोह के दौरान पोकरण निवासी हिमताराम खत्री जोधपुर, विशाल जोधपुर, दुर्गादास बाप, बंशीलाल फलोदी, सहित पोकरण के बीस भामाशाहों को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूखंड उपलब्ध करवाने व धनराशि देकर विशेष सहयोग करने पर साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सुबह ११ बजे पंडित हरिकिशन बिस्सा के सानिध्य मे मुख्य यजमान भंवरलाल खत्री की ओर से हवन यज्ञ किया गया, जिसमे उपस्थित समाज के लोगो ने आहुतियां दी। शाम के समय प्रसादी वितरण की गई, जिसमे बड़ी संख्या मे लोगो ने भाग लिया।

पोकरण अस्पताल में दो नए डॉक्टर्स की नियुक्ति
पोकरण. पोकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिक्त पड़े दो पदों पर नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बच्चूसिंह सोनी तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिवेश कुमार सैनी को पोकरण प्राथमिक सामुदायिक केन्द्र मे लगाया गया है। इसी तरह भणियाणा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. चैनसुख पालीवाल को सांवरीज (जोधपुर), उनके स्थान पर डॉ.रामप्रताप खोजा को सांवरीज (जोधपुर) से भणियाणा लगाया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.