Breaking News
recent

अधेड़ पर काल बनकर टूटी पिकअप, बीच सड़क शव रखकर प्रदर्शन

बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक अधेड़ पर कहर बनकर टूट पड़ी। इस हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की इत्तला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

 

 

अनियंत्रित हुई पिकअप बनी अधेड के लिए काल

पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि बुजुर्ग को कुचलने के तुरंत बाद ही उसकी जान चली गई। राहगीरों ने हादसा होते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं बुजुर्ग की मौत की खबर इलाके में हवा की तरह फैल गई। खबर सुनते ही परिजनों समेत स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-89 पर पिकअप की टक्कर ने अधेड़ की जान छीन ली। पिकअप की गति इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर अधेड़ की सांसों को थाम गई। इससे अधेड़ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों ने पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों समेत स्थानीय लोग शव को लेकर बीच सड़क पर बैठ गए और घटना का जमकर विरोध जताया। सड़क पर जुटे लोगों की वजह से यातायात जाम हो गया। पुलिस ने परिजनों से समझाइश की। इस पर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग पिकअप चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।

 

 

पुलिस ने की काफी समझाइश

पुलिस ने बताया कि भीनासर पेट्रोल पंप के पास अधेड़ व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजन व स्थानीय लोग शव को लेकर सड़क पर ही धरना देने लगे। स्थानीय लोगों व परिजनों से काफी देर तक समझाइश करने के बाद शव को सड़क मार्ग से उठाने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने लगे जाम को खुलवाया। अब पुलिस चालक की तलाश करने में जुटी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.