बूंदी. राशन की दुकानों से खाद्य सामग्री लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसे उपभोक्ता अब नकद भुगतान के बिना भी गेहंू, चीनी व अन्य सामग्री खरीद सकेंगे। वे सामग्री लेने के बाद जैसे ही पोस मशीन पर अगूंठा लगाएंगे तो उनके खाते से स्वत: राशि कटकर संबधित डीलर के खाते में जमा हो जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबध में प्रदेश के सभी जिला रसद अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है। आदेश मिलने के बाद विभाग ने जिले के राशन डीलरों के खाते ऑनलाइन करने की प्रकिया शुरू कर दी है। केशलेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। लोगों का कहना था कि इस योजना के शुरू होने से आम लोगों को अब बैंक की लम्बी कतारों से निजात मिलेगी।
खाते को कराना होगा लिंक
संबधित दुकानदार के राशन डीलर व उपभोक्ता को बैंक में जाकर पोस मशीन से अपने खाते को लिंक कराना होगा। फिर उपभोक्ता जैसे ही पोस मशीन पर अंगूठा लगाएगा उसके खाते में राशि कटकर राशन डीलर के खाते में जमा हो जाएगी। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए राशन डीलर को पोस मशीन अपडेट कर एक एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद डीलर उक्त एप व सभी बैंकों से जुड़ जाएगा। अब
पोर्टल में अपलोड जरूरी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश में कहा कि थोक विक्रेता, उचित मूल्य दुकानदार तथा अन्नपूर्णा भंडार के खाते खुलवाकर आधार से लिंक कर अविलम्ब सीडिंग को पूर्ण कराएं तथा उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में ओर अधिक पारदर्शिता आ सके।
जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि राशन की दुकानें ऑनलाइन होने जा रही है। अब उपभोक्ता बिना पैसे दिए राशन सामग्री खरीद सकेगा। इसके लिए जिले के राशन डीलरों के खाते ऑनलाइन करने की प्रकिया शुरू कर दी है। जल्द से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।’





No comments:
Post a Comment