Breaking News
recent

रामदेवरा में वीआईपी रोड की ऐसी हालत, जानकर आप रह जाएंगे दंग

जैसलमेर .पोकरण क्षेत्र के रामदेवरा गांव में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के चलते वीआईपी मार्ग पर कचरे के ढेर लगे लगे हुए हैं। ऐसे में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए आने वाले वीआईपी लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आमजन को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि रामदेवरा धार्मिक स्थल होने के कारण देश के कोने-कोने से प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए यहां आते है। इसके अलावा आए दिन यहां वीआईपी लोग, मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी भी दर्शनों के लिए आते है। इनके लिए अलग से यहां वीआईपी रोड का निर्माण करवाया गया है। इस मार्ग पर बिगड़ी सफाई व्यवस्था के चलते आए दिन कचरे के ढेर लगे रहते है।हालात इस कदर है कि 10 फीट चौड़ी सडक़ पर सात फीट में कचरा जमा पड़ा है। ऐसे में यहां आने वाले वीआईपी लोगों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

रेल से उतरते समय श्रद्धालु को आया चक्कर, गिरकर हुआ घायल
पोकरण. क्षेत्र के रामदेवरा गांव में स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह रेल से उतरते समय चक्कर आने से एक श्रद्धालु गिरकर घायल हो गया। गुजरात के वडोदरा स्थित बागरा निवासी शैलेष भाई (38) पुत्र कानजीभाई बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा आए थे। बीकानेर-जैसलमेर एक्सप्रेस से उतरते समय अचानक उन्हें चक्कर आ गया तथा वे गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पोकरण 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मनोज पालीवाल व पायलट सवाईसिंह उज्जवल तत्काल स्थानीय राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

एबीवीपी का स्थापना दिवस 9 को
पोकरण. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस 9 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। परिषद के विभाग सह संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा ने बताया कि परिषद का 69वां स्थापना दिवस 9 जुलाई को है, जो राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 8 जुलाई की शाम दीपमाला व आतिशबाजी की जाएगी। इसी प्रकार नौ जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, भणियाणा व रामदेवरा में विचार गोष्ठी व पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.