Breaking News
recent

सामाजिक सरोकार में पत्रिका अग्रणिय: हरियाळो राजस्थान का आगाज

झुंझुनूं. राजस्थान पत्रिका सामाजिक सरोकार में अग्रणिय भूमिका निभा रही है। चाहे वह हरियाळो राजस्थान हो या फिर अमृतम जलम लोगों के साथ लेकर पत्रिका अपने अभियान के जरिये जनहित एवं समाज हित में काम कर रही है। यह कहना था जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव का। वे रविवार को यहां मंडावा रोड स्थिति न्यू राजस्थान स्कूल एण्ड कॉलेज में राजस्थान पत्रिका के हरियाळो अभियान का आगाज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रिका का यह अभियान युवाओं में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई चेतना जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

 

इस मौके पर सभापति सुदेश अहलावत ने कहा कि राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान ने पौधरोपण को लेकर समाज में एक नई चेतना जागृत की है। लोगों में इस अभियान से पौधरोपण एवं पौध संरक्षण की भावना जागृत हुई है।

 

यही कारण है कि अब हर वर्ष लाखों पौधे लग रहे है। इस मौके पर न्यू राजस्थान के निदेशक एवं जिला परिषद सदस्य प्यारे लाल ढूकिया ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।वास्तव में पत्रिका केवल एक अखबार ही नहीं बल्कि समाज को दिशा देने का अभियान है। इस मोके पर अतिथियों स्वागत स्कूल के संचालक इंजि. पीयूष ढूकिया ने किया।

 

नन्हें बच्चों ने रौपे पौधे
इस मौके पर अभियान की शुरूआत करते हुए जिला कलक्टर ने अशोक का पौधा रोपा एवं सभापति ने भी पौधे लगाए। इसके बाद विद्यालय में उपस्थित नन्हें बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। विद्यालय की ओर से बच्चों को पौधे के संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी दी गई।

------------------------------------

पौधरोपण कर लिया परवरिश का संकल्प
खेतड़ी. राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानोता जाटान में रविवार को पूर्व अध्यापक भागीरथ सिंह ढाका की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार ढाका, संदीप ढाका, चन्दगीराम, महावीर प्रसाद, बहादुर सिंह, गुलझारीलाल, अमर सिंह व बाबूलाल ने पौधरोपण कर छायादार पौधे लगाए व उनकी परवरिश की जिम्मेदारी ली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.