Breaking News
recent

आशाओं के साथ बुरे बर्ताव को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने माना गंभीर

बूंदी. राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अरुणा मीणा ने प्रधानमंत्री-लाभार्थी जनसंवाद में गई जिले की आशाओं के साथ हुए बुरे बर्ताव को गंभीर माना है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट लेंगे। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। डॉ. मीणा मंगलवार को बूंदी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका में छपी खबर को आधार बनाकर पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से पूरी रिपोर्ट लेने की जानकारी पत्रकारों को दी। डॉ. मीणा ने कहा कि इस प्रकार का बर्ताव आशाएं ही नहीं बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी नहीं किया जा सकता। आशाओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में जो नाम लिखे गए हैं उसी को आधार बनाकर यह जांच कराई जाएगी।
सरकार नैनवां में खोले सरकारी कॉलेज
डॉ. मीणा ने नैनवां में सरकारी कॉलेज की पैरवी की। उन्होंने कहा कि नैनवां के लोगों की मांग जायज है। यहां की बालिकाएं पढ़ाई नहीं छोड़े इसके लिए सरकारी कॉलेज खोला जाना चाहिए। आयोग सदस्य ने कहा कि इसके लिए वे आयोग की ओर से भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगी।
जेल की व्यवस्थाएं जांची, छात्रावास भी गई
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीणा सुबह जिला कारागार पहुंची। यहां बंद महिला कैदियों से विस्तृत चर्चा की और उनकी परेशानियों से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि महिला कैदियों के साथ कोई ज्यादती नहीं हो इसके लिए आयोग की सदस्य लगातार जेल का निरीक्षण करती हैं। उन्होंने यहां महिलाओं को प्रशिक्षण आदि के बारे में भी जानकारी ली। बाद में वे शहर के जवाहर नगर स्थित बालिका छात्रावास भी गई। निरीक्षण के दौरान भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा भी साथ थी।

स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ी
बूंदी. राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढक़र डेढ गुना हो गई। कला संकाय के विषयों में पूर्वाद्र्ध में सीटें 40 से बढ़ाकर 6 0 तथा विज्ञान संकाय में 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गयी। चित्रकला एवं संगीत विषयों में 20 से बढ़ाकर 30 कर दी गयी। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की प्रवेश नीति के अनुसार स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ अपलोड कराना है। प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची 16 जुलाई को प्रकाशित होगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.