Breaking News
recent

सभी के प्रयासों से स्वच्छ होगा हमारा शहर

बीकानेर. नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गावंडे ने स्वच्छता को लेकर गुरुवार को पीबीएम अस्पताल रोड के निरीक्षण के दौरान ठेला-गाड़ा संचालकों से कहा कि शहर की स्वच्छता सभी की सहभागिता से ही संभव है। स्वच्छता की शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी और दूसरों को भी प्रेरित करना होगा।

 

इस दौरान आयुक्त ने ठेला-गाड़ा संचालकों से अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने, कचरे को कचरा-पात्र में ही डालने आदि के लिए प्रेरित किया। वार्ड पार्षद आदर्श शर्मा ने ठेला-गाड़ा संचालकों को स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहने की बात कही। ठेला गाड़ा संचालकों और दुकानदारों ने आयुक्त से अस्पताल रोड से प्रतिदिन कचरा संग्रहण की मांग की।

 

 


31 तक जमा होंगे ऋण आवेदन पत्र
बीकानेर. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वर्ग, जनजाति वर्ग एवं सफाई कर्मचारी वर्ग वित्त एवं विकास निगम के वर्ष 2018-19 में स्वरोजगार, लघु एवं मध्यम श्रेणी में ऋण के लिए आवेदन पत्र 31 जुलाई तक जिला कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।

 

परियोजना प्रबंधक एलडी पंवार ने बताया कि छोटे कामगारों केश कलाकार, कुम्हार, मोची, बढई, रिक्शावाला और प्लम्बर्स आदि को 2 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को भैरोसिंह शेखावत अंत्योदय स्वरोजगार योजना में 50 हजार रुपए तक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा।

 

 

 

नालों की नियमित हो सफाई

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में स्थित मुख्य नालों की उचित सफाई की मांग निगम आयुक्त से की गई है। गुरुवार को पार्षद सोहनलाल प्रजापत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त प्रदीप के गावंडे से मुलाकात कर वार्ड संख्या ४६, ४७, ५६, ५७ और ५८ में स्थित नालों की सफाई की मांग की।

 

इस दौरान प्रजापत ने बताया कि रामपुरा बस्ती का मुख्य नाला, बाईपास नाला, सुभाषपुरा लाल क्वार्टर के पास, पुरानी गिन्नाणी, चौखूंटी नायकों का मोहल्ला आदि क्षेत्रों के नाले सिल्ट से भरे पडे़ हैं। प्रजापत ने बताया कि आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी को नालों की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान हनुमान पंवार, रमेश सैनी, उमेश तंवर, रजाक आदि शामिल थे।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.