बूंदी. प्रदेश को हराभरा बनाने का महाअभियान ‘हरयाळो राजस्थान’ रविवार को शुरू हो गया। जिले में पहले दिन कई जगहों पर सामाजिक संस्था, स्कूली ब‘चे और समाजों के लोगों ने बढ़-चढक़र पौधारोपण किया। पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
बूंदी में सकल सेन समाज समिति की ओर से भगवान जगमोहन मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। यहां बिल्वपत्र का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष गणेश मारू, राजेन्द्र सेन, अध्यापक रमेश धारवाल, विजय नारायण, महावीर मुनिया, गिरिराज सेन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
रजतगृह के पीछे स्थित महावीरानंद शिव वाटिका आश्रम में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर आचार्य महावीरानंद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य समृद्ध शर्मा, प्रगतिशील बैरवा महासभा के जिलाध्यक्ष जंसीलाल बैरवा, जगदीश बैरवा, मदनलाल देलुंदा आदि मौजूद थे।
कापरेन.कोटा महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी कैडेट्स की निर्माण संस्था ने सारसला पंचायत के अनंतपुरा गांव में पौधारोपण किया। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपते हुए ट्री-गार्ड उपलब्ध करवाए। संस्था के सदस्य दिनेश सिंह ने बताया कि गांव में राजकीय विद्यालय, धार्मिक स्थल, मुक्तिधाम व चौराहों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।इस मौके पर विनोद कुमार, अब्दुल गफूर, महेन्द्र नायक, विपिन डोगरा, रंजीत सिंह, विजयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
बांसी. हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत अखिल भारतीय जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन व इकाई युवा अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कस्बे के अम्बिका माता मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश जैन, जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सन्मति हरकारा, महामंत्री संजय गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिलोक गोयल, जिला सचिव विनोद सिंघल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल, इकाई अध्यक्ष शुभम जैन, विनीत जैन व अर्पित गोयल आदि ने नीम, अमरुद, जामुन व शीशम के छायादार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रवक्ता अवधेश जैन ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में पौधारोपण के कार्यक्रम आगे भी होते रहेगे।





No comments:
Post a Comment