Breaking News
recent

भामस विश्व का नम्बर वन संगठन-शर्मा

दौसा. जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ का 64 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें संघ के विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। भामस के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि 23 जुलाई 1955 में दंतोपंत ठेंगड़ी ने संघ को संस्थापक के रूप में एक व्यक्ति से शुरू किया था। उनके प्रयासों से संगठन त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना के साथ राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं उसके बाद में श्रमिक हित के सिंद्धान पर कार्य करते हुए आज भामस करीब 1 करोड़ से अधिक की संख्या के साथ विश्व का प्रथम नम्बर का संगठन बन गया।

 

 

इस अवसर पर भामस के जिला मंत्री सुरेश प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्थापक द्वारा देश के हित में कार्य करते हुए श्रमिकों की समस्या का समाधान करने का संकल्प मजदूर क्षेत्र के लिए सर्वोपरि रहा। इसके चलते आज पूरे देश के प्रत्येक कौने में प्रत्येक क्षेत्र में भामस कार्यरत है। जिला संरक्षक कालूराम मीना व राÓय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गिर्राज जैमन ने भी समारोह में सम्बोधित किया।

 

 

भामस के कोषाध्यक्ष राधामोहन शर्मा, राÓय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पारीक, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महामंत्री सुशीला शर्मा, आशा सहयोगिनी संघ जिलाध्यक्ष माया शर्मा, फुटकर सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष सोहन लाल सैनी, महामंत्री राजू सैनी, राजस्थान परिवहन फैडरेशन संघ के जिलाध्यक्ष जमील अहमद, महामंत्री कजोड़ मल शर्मा, कपड़ा मुनीम एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पल्लेदार संघ के महामंत्री राजूलाल मीणा, कोषाध्यक्ष पप्पूलाल मीना व भरतलाल मीना आदि मौजूद थे।

 

 

रोडवेजकर्मियों ने ने दिया धरना

 

दौसा. राजस्थान रोडवेज के संयुक्त मोर्चे के तत्वावधान में सोमवार को रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ आंदोलन के अन्तर्गत दौसा आगार के एटक यूनियन के अध्यक्ष हितेश जोशी के नेतृत्व में कर्मचारी धरने पर बैठ गए। धरना 24 जुलाई रात 12 बजे तक चलेगा। रोडवेजकर्मी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दे रहे धरने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

 

अध्यक्ष ने बताया कि यदि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की वाजिब मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं करेगी तो 24 जुलाई रात 12 बजे से 26 जुलाईरात 12 बजे तक प्रदेश में जाम किया जाएगा। यदि आवश्कता हुई तो इस प्रदेश व्यापी हड़ताल को आगे भी बढ़़़ाया जा सकता है। धरने में रोडवेजकर्मियों ने मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

धरने में एटक यूनियन उपाध्यक्ष दिनेश नावरिया, संयुक्त सचिव अजय जैमन, भानू शर्मा, शिम्भूदयाल शर्मा, रूप नारायण मीना, घासीलाल शर्मा, गिर्राज शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, कमला प्रसाद, सीताराम मीना, मनोज मीना, रामहंस मीना, रामेश्वर मीणा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.