Breaking News
recent

जैसलमेर पुलिस की नई पहल, इस तरह निकालेंगे बच्चों के दिलो दिमाग से पुलिस के डंडे का भय

जैसलमेर. बच्चों को भयभीत करने के लिए खाकी की वर्दी और पुलिस के डंडे का उदाहरण वर्षों से दिया जाता रहा है, लेकिन अब जैसलमेर पुलिस इस नजरिये को बदलना चाहती है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो आमजन व बच्चों में व्याप्त पुलिस के प्रति डर की भावना को कम करने, आमजन, बच्चों एवं पुलिस के बीच दूरियां कम करने के साथ-साथ अब पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी देने के मकसद से बच्चों को पुलिस थाने का भ्रमण कराने की नवाचार शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की पहल पर इस नवाचार की शुरूआत शनिवार को सदर पुलिस थाने से की गई हैै। इसके तहत नव निर्मित पुलिस थाना सदर का भ्रमण विद्यार्थियों को कराया गया। बच्चों को भ्रमण के दौरान सदर थानाधिकारी कांतासिंह ढिल्लो और पुलिस स्टॉफ की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें समूचे थाने का भ्रमण करवाया गया। बच्चों की ओर से पुलिस थाने के परिसर को देखकर खुशी जताई गई और पुलिस के विभिन्न कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ-साथ पुलिस स्टॉफ की ओर से बच्चों को यातायात के नियमों एवं अन्य कानूनी जानकारी भी दी गई।

बच्चों को बताए जा रहे उनके अधिकार
-पुलिस थाने में भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों के बारे जानकारी दी जा रही है। -बच्चों को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि कोई अधिकारी बच्चों से मित्रतापूर्ण व्यवहार ही करेगा।
-यदि नाबालिग बच्चे किसी प्रकार का अपराध करते हैं तो पुलिस अधिकारी सिविल ड्रेस में उनके माता-पिता के संरक्षण में पूछताछ करेगा।
-किसी भी बच्चे को थाने में नहीं लाया जाएगा और न ही गिरफ्तार किया जाएगा। उसे हवालात में रखा ही नहीं जा सकता। उसे डिस्टिक चाइल्ड समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

पोक्सो एक्ट के लिए भी जागरुकता
बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों जैसे चाइल्ड ट्रेफिकिंग, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट आदि के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जा रही है। उन्हें यह भी अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को भयभीत करें तो उसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना एवं चौकी को दी जाए।

एसपी ने किया नए थाने का निरीक्षण
जैसलमेर के नये बने सदर थाना का पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सदर थानाधिकारी कांता सिंह ढिल्लो के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं पर उन्होंने खुशी जताई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.