Breaking News
recent

पालतू व गली के कुत्तों को नशीली ब्रेड खिलाकर इस तरह दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर.

रिश्तेदार की शादी में सुना मकान छोड़कर जाना वृद्ध दम्पती को उस समय भारी पड़ गया। जब कार में आए तीन चोरों ने मंगलवार तड़के तीन बजे मकान के ताले तोड़कर घर साफ कर लिया। मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर व बीस हजार रुपए चोरी हुए हैं। चोरों ने तीन-चार मर्तबा रैकी करने के बाद पड़ोसी के पालतु व गली के आवारा कुत्तों को नशीली ब्रेड खिलाकर बेहोश करने के बाद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पीएफ ऑफिस के पीछे हरि नगर स्थित सुने मकान में यह वारदात की। मुम्बई में सीए पुत्र ने ट्विटर पर चोरी की जानकारी शेयर की।

पड़ोसियों ने दी जानकारी

मुम्बई निवासी सीए नरेश धूत ने बताया कि उनके वृद्ध पिता रतनलाल धूत (83) व माता हरि नगर में रहते हैं। रिश्ते में पौत्र की शादी के चलते रतनलाल अपनी पत्नी के साथ गत तीस जून को माहेश्वरी भवन चले गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। तब से सभी वहीं रह रहे थे। इस बीच, मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटने व चोरी होने की जानकारी दी।

सभी घरवाले तुरंत घर पहुंचे

जहां मकान के मुख्य गेट के साथ ही अंदर के सारे ताले टूटे हुए थे। अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे। सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी डेढ़ तोला सोने की चेन, दो तोला सोने की झुमरिया, सोने की दो अंगूठी, सोने का बीस ग्राम का सिक्का, साढ़े पन्द्रह किलो चांदी और बीस हजार रुपए गायब थे। घरवालों की सूचना पर उप निरीक्षक गणपत सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसआई गणपतलाल का कहना है कि रतनलाल धूत की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

तीन बजे कार में आए थे चोर, कुत्तों को किया बेहोश

वारदात स्थल के सामने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनके फुटेज जांचने पर सामने आया कि कार में आए तीन युवकों ने तड़के तीन बजे मकान में धावा बोला था। पहले तीन-चार बार रैकी की। पड़ोसी का पालतु श्वान व गली के कुत्ते भोंकने लगे तो डर के मारे चोरों ने नशीली ब्रेड फेंकी। जिसे खाने से कुत्ते बेहोश हो गए। इसके बाद चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे व सामान बटोरकर कार में बैठकर रवाना हो गए थे। घरवालों के शादी में होने की जानकारी थी चोरों को सीए पुत्र नरेश धूत का कहना है कि कुछ समय पहले भी एेसी ही कार में आए चोरों ने मोहल्ले में चोरी की थी। अभी तक वो पकड़ में नहीं आए हैं। परिवार के शादी में व्यस्त व मकान बंद होने के बारे में चोरों को जानकारी होने का अंदेशा जताया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.