Breaking News
recent

सोने-चांदी के जेवरात एवं नकद डेढ़ लाख रुपए पार

सादुलपुर.

 

सादुलपुर-भादरा ट्रेन में एक महिला यात्री के बैग से अज्ञात व्यक्ति सोने-चांदी के जेवरात एवं नकद डेढ़ लाख रुपए पार कर ले गया। रतनगढ़ के वार्ड 31 निवासी आसिफ खां ने जीआरपी थानाधिकारी को लिखित शिकायत कर बताया कि २९ जून को उसकी बहन आरिफ बानो व उसका बहनोई फिरोज खान सादुलपुर से भादरा जा रहे थे। सिधमुख में जब ट्रेन पहुंची, एक अज्ञात युवक आया तथा सीट पर बैठ गया। बाद में जब बैग संभाला तो देखा कि बैग में रखी छह सौ ग्राम चांदी तथा डेढ़ तोला सोने के जेवरात व नकदी डेढ़ लाख रुपए गायब थे। अज्ञात युवक बैग को चीरा लगाकर सामान चोरी कर
ले गया।

 

 

जेब से किए 50 हजार पार

सालासर. यहां सुजानगढ़ के एक व्यक्ति ने जेब कटी का मामला दर्ज कराया है। सालासर पुलिस के अनुसार सुजानगढ़ निवासी राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार करीब दस बजे सालासर बस स्टैण्ड पर सीकर की बस में बैठा था। उसकी जेब में 50 हजार रुपए थे।इसी दौरान उसने जेब संभाली तो रुपए गायब थे। ये रुपए लेकर वह दोस्त की लड़की की फीस जमा करवाने जा रहा था।

 

पथराव व फायरिंग करने के दो आरोपियों को भेजा जेल

 

सादुलपुर. लगभग चार वर्ष पहले धानोठी छोटी में हुई आपसी रंजिश व मंदिर की भूमि की नीलामी बोली के विवाद के चलते दो पक्षों में पथराव एवं फायरिंग के मामले में सिधमुख पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामविलास बिश्नोई ने बताया कि धानोठी छोटी निवासी आरोपी चरणसिंह व संदीप को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एडवोकेट हरदीप ने बताया कि मामले की सात बार जांच बदली गई। मामला राजस्थान विधानसभा में भी उठाया गया था। जनवरी २०१८ में सीबीसीआईडी जयपुर ने मामले में नामजद सभी सातों आरोपियों को दोषी मानते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने कुल सात आरोपियों में से तीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष चार आरोपियों को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि इस संबंध में एडवोकेट हरदीप ने २७ मई २०१४ को सिधमुख थाने में मामला दर्ज करवाया था।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.