Breaking News
recent

पुलिस लवाजमें के साथ पहुंचे कार्मिक, नगर परिषद ने कब्जे में ली पुरानी सब्जी मंडी

राजसमंद. नई सब्जी मंडी बनने, दुकानों का आवंटन होने के बावजूद पुरानी मंडी में भी सब्जी विक्रेताओं द्वारा कब्जा जमाए रहने पर रविवार को नगर परिषद के कार्मिकों ने मंडी खाली करवाने की कार्रवाई की। पुलिस लवाजमें के साथ पहुंची टीम ने मंडी में सजी दुकानें बंद करवा दी। गौरतलब है कि नई मंडी में दुकानें आवंटन के बाद ही नगर परिषद ने पुरानी सब्जीमंडी में बैठे सभी विक्रताओं को दो दिन में मंडी खाली करने का नोटिस दिया था, नोटिस की मियाद पूरी होने के बावजूद दुकानदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा था।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा

राजस्थान पत्रिका ने रविवार के अंक में फोटो फीचर प्रकाशित कर स्थिति स्पष्ट की, इस पर हरकत में आए नगर परिषद के जिम्मेदारों ने पुरानी और नई दोनों सब्जी मंडी में काबिज दुकानदारों का हटवाया।
रविवार सुबह करीब दस बजे द्वारकेश सब्जीमंडी में रोज की तरह सब्जी बाजार सज रहा था, तभी नगर परिषद के निरीक्षक गिरीराज गर्ग टीम सहित थाने व चौकी का जाप्ता लेकर मंडी पहुंचे तथा दुकानदारों से दुकानें समेटने के लिए कहा। कुछ विरोध के बाद दुकानदारों ने अपने-अपने टेंट और तिरपालें खोलनी शुरू कर दी, बड़े दुकानदारों ने हाथ ठेला व टैम्पो मंगाकर सामान भरना शुरू कर दिया। करीब दस बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम चार बजे तक चली, चार बजे परिषद के निरीक्षक गर्ग ने मंडी के गेट पर ताला लगाकर भूमि कब्जे में ली। इससे पूर्व सुबह कार्रवाई की बात सुनकर मंडी के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।


कब्जे में ली भूमि
निरीक्षक गर्ग ने बताया कि दुकानों का आवंटन होने के बाद सभी सब्जी विके्रताओं को नोटिस जारी किया गया था, मियाद पूरी होने के बाद सब्जी विक्रेताओं को हटाकर भूमि नगर परिषद के कब्जे में ली गई है। साथ ही भूमि नगर परिषद की होने का गेट पर बैनर भी लगाया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.