Breaking News
recent

पीएम रखेंगे बीकानेर की जलापूर्ति योजना की आधारशिला


बीकानेर. जयपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री लाभार्थी जन-संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 शहरी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें बीकानेर के लिए जलापूर्ति व सीवरेज परियोजनाएं भी शामिल है।

हालांकि इस संदर्भ में जलदाय विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के पास किसी तरह की सूचना नहीं है, लेकिन केन्द्र सरकार की पोर्टल प्रेस इनफोरमेशन ब्यूरो में विभिन्न योजनाओं का हवाला दिया गया है, जिनकी आधारशिला प्रधानमंत्री शनिवार को जयपुर में रखने वाले हैं। इसमें बताया गया है कि अजमेर, भीलवाड़ा, हनुमान, सीकर, माउंट आबू के साथ ही बीकानेर में जलापूर्ति व सीवरेज परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

 

अधिकारी अनभिज्ञ
पोर्टल में भले ही बीकानेर के नाम के साथ एक जलापूर्ति योजना जुड़ी होगी लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं कि वो जलापूर्ति की कौनसी योजना है, सूत्रों की माने तो संभवत पेयजल के लिए पूर्व में घोषित अमृत योजना हो सकती है, अथवा आरयूआईडीपी की योजनाएं भी हो सकती हैं।

 

बचते रहे
यूआईटी जन आवास योजना के तहत स्वर्ण जयन्ती विस्तार योजना में ४९ करोड़ की लागत से १०६४ फ्लैट्स का निर्माण करवा रहा है। केन्द्र सरकार के प्रेस इन्फोरमेशन ब्यूरो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आधारशिला रखने की जानकारी दी गई है। इसमें बीकानेर का नाम भी शामिल है, लेकिन न्यास अधिकारी योजना की आधारशिला में बीकानेर के शामिल होने को लेकर स्पष्ट जानकारी देने से बचते रहे।

 

भेजा था प्रस्ताव
आरयूआईडी की ओर से गंगाशहर क्षेत्र में २०० करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज, २० एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट, पम्पिंग स्टेशन और ३०० किमी सीवरेज लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता के अुनसार यहां से प्रस्ताव जयपुर भेज दिया। उधर, निगम आयुक्त ने बताया कि सीवरेज परियोजनाओं को लेकर जयपुर में होने वाली घोषणा के बारे में जानकारी नहीं है, यह सही है कि बीकानेर में शिवबाड़ी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत 139 करोड़ रुपए की लागत से कार्य चल रहा है।

 

श्रीकोलायत व नोखा से कार्यकर्ता रवाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी ङ्क्षसह भाटी के नेतृत्व में श्रीकोलायत और नोखा विधानसभा क्षेत्र से करीब पचास बसों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी जयपुर रवाना हुए। भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि भाटी को श्रीकोलायत और नोखा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया हुआ था। उन्होंने बताया कि श्रीकोलायत से जयवीर सिंह के नेतृत्व में करीब १५ सौ कार्यकर्ता जयपुर में शनिवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वहीं नोखा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रवानगी हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.