Breaking News
recent

गाजण माता के जयकारों से गूंजा माहौल

पाली. शहर से करीब 15-18 किलोमीटर दूरी पहाड़ी पर विराजमान गाजण माता के दर्शन करने के लिए शनिवार सुबह भैरूघाट से पैदल संघ रवाना हुआ। संघ सदस्यों ने माता के दरबार में धोक लगाकर विश्वकल्याण के साथ परिवार के खुशहाली की प्रार्थना की।
गाजण माता पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में सुबह श्रद्धालुओं ने भैरूघाट स्थित भैरूजी मंदिर में भैरूजी का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद यहां से पुनागर माता मंदिर के संत अभयपूरी, कांकाणी मठ के ओमकर गिरी ने पैदल संघ को झण्डी दिखाकर रवाना किया। संघ में शामिल करीब पांच से छह हजार श्रद्धालु जयकारे लगाते और भजन गाते गाजण माता के दर्शनार्थ शहर की गलियों से गुजरे तो माहौल माता के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं का गांधी मूर्ति, रेलवे स्टेशन, मिल गेट, नया व पुराना हाउसिंग बोर्ड आदि क्षेत्र में शहरवासियों ने स्वागत किया।

डीजे पर झूमे श्रद्धालु
पैदल यात्रा संघ में शामिल पर बजते भक्ति गीतों की सरगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कई महिलाएं व बच्चे तो पूरे रास्ते ही नाचते हुए चले। वहीं शहर में जगह-जगह किए स्वागत स्थलों पर खड़े लोगों ने भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर नृत्य किया। यात्रा में शामिल कई श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा के दौरान भजन गाकर माता की महिमा का गुणगान किया।

श्रद्धालुओं का किया स्वागत
संघ के गाजण माता मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से संघ के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं का बहुमान किया गया। प्रवक्ता मनीष राठौड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था सुरेश कुमार, रमेश कुमार, मंगलचंद, पुखराज सोनी सोनाई परिवार की ओर से की गई। इस मौके पैदल संघ अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, कोषाध्यक्ष खेताराम परिहार, सचिव महेंद्र सोनी, सुरेश सोनी, ओगड़ लाटेचा, बंशीलाल, पुखराज भाटी, प्रमोद, राजेंद्र परिहार, धर्मेंद्र परिहार, संजय परिहार, महेंद्र शर्मा, योगेंद्र परिहारिया, लीलाराम गहलोत, मीठालाल सेन, रूपाराम पटेल, सोनाराम पटेल, झूंझाराम पटेल आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.