सवाईमाधोपुर. बाबा अमरनाथ की दस दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार को रेलवे स्टेशन से यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान गो सेवा दल के गो सेवकों ने शेट्टी जैन, नगेन्द्र शर्मा, भारत भूषण शर्मा, दिनेश कुमावत, सतीश नामा, देवेन्द्र सेन, मुरारीलाल अग्रवाल, पूजा सिंघल, विमल का माला पहना कर एवं भगवा दुपट््टा पहनाकर रवाना किया। भोले की फौज जयपुर के सदस्य शेट््टी जैन ने बताया कि सभी यात्री चार जुलाई को सुबह आठ बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा करने के बाद अमरनाथजी की यात्रा पर रवाना होंगे।
भोले की फौज जयपुर से सामूहिक 19 बसों से 600 यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्री 7 जुलाई को अमरनाथजी के पहलगांव वाले रूट से चढ़ाई करेंगे। भोले की फौज जयपुर पिछले 20 सालों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अमरनाथ की यात्रा कर रही है।
जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 12 से
सवाईमाधोपुर. जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 12 जुलाई से जिला स्तरीय सब जूनियर(अंडर 14) फुटबॉल प्रतियोगिता इंदिरा मैदान पर होगी। जिला फुटबॉल संघ के सचिव श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि 14 साल से कम उम्र के खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर भाग ले सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र का नगर परिषद, ग्राम पंचायत या जन्म- मृत्यु पंजीयन अधिकारी द्वारा सत्यापित होना आवयश्क है। भाग लेने वाली टीमें आवेदन दस जुलाई तक भवानी सिंह को जमा करा सकते हैं। इसके बाद राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 से 20 जुलाई तक जिला फुटबॉल संघ, कोटा की ओर से कराई जाएगी।
आधार कार्ड विवरण मिलान कर भेजने के निर्देश
सवाईमाधोपुर. जिले में आरटीई के तहत संचालित निजी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को पुनर्भरण की सत्र 2017-18 की द्वितीय किस्त के दावा प्रपत्र के साथ प्रत्येक छात्र का आधार कार्ड या आधार पंजीयन रसीद की सत्यापित प्रति मिलान कर डीईओ प्रारंभिक कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए है। आरटीई एपीसी त्रिलोचंद मीना ने बताया कि यदि आधार कार्ड या पंजीयन रसीद पर विवरण सही है, लेकिन पोर्टल पर उपलब्ध विद्यार्थी विवरण गलत है, तो पोर्टल पर विद्यार्थी विवरण को दावा प्रपत्र(क्लेम बिल) बनाने से पूर्व सही कर लें।
इसके लिए पोर्टल पर विद्यार्थी लॉगइन में विद्यार्थी विवरण संशोधन टेब में विद्यार्थियों की सूचनाओं जैसे विद्यार्थी का नाम, जन्म दिनांक एवं जेण्डर संबंधी सूचना आंशिक संशोधन की सूचना उपलब्ध कराई गई है। यदि पोर्टल पर विद्यार्थी विवरण सही है लेकिन आधार कार्ड या पंजीयन रसीद की फोटो प्रति विद्यालय में प्राप्त करें। किसी विद्यार्थी के पोर्टल पर आधार कार्ड या पंजीयन रसीद के नम्बर गलत प्रविष्ठ है,
तो यह नम्बर भी सही भरा जाना आवश्यक है। विद्यालय की ओर से दावा प्रपत्र के साथ-साथ नि:शुल्क सीट््स पर अध्ययनरत विद्यार्थियों की सूची भी प्रिंट की जाएगी। यह दावा प्रपत्र, विद्यार्थियों की सूची एवं इन समस्त विद्यार्थियों के आधार कार्ड या आधार पंजीयन रसीद की फोटो प्रति, संस्था प्रधान की ओर से हस्ताक्षर की सूची के क्रमानुसार रजिस्टर्ड डाक से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को भेजी जाएगी।





No comments:
Post a Comment