बांदीकुई. युवा जन जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर शहर में व्याप्त समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन साल से सोनोग्राफी मशीन बंद पड़ी है। इससे गर्भवती महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।'
राजकीय चिकित्सालय में सोनोग्राफी जांच शुल्क महज 250रुपए हैं। जबकि बाजार में 7 सौ रुपए देकर सोनोग्राफी की जांच करानी पड़ रही है। इससे लोगों को साढ़े चार सौ रुपए अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं जांच सुविधा चालू नहीं होने से जननी सुरक्षा योजना पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के होते ही अधिकांश जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्हेांने बताया कि न्यायालय के सामने, पंचायत समिति के सामने एवं एफसीआई गोदाम के सामने पानी निकास नहीं होने के कारण बारिश के होते ही घुटनों तक पानी भराव हो जाता है। ऐसे में आमजन की सुविधा को देखते हुए पानी निकास की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने बिजली ट्रिपिंग एवं कटौती की समस्या का भी समाधान किए जाने की मांग की। शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जीतू श्यालावास, धारासिंह कंवरपुरा, ईश्वरसिंह कसाना, हंसराज उपरेड़ा, हेमराज सैनी, अरविंद दडग़स, गोविंद सैनी, प्रशांतसिंह, समुंदरसिंह, राकेश, बहादुरसिंह एवं हिम्मसिंह भी शामिल थे।
पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीण देंगे धरना
गीजगढ़. कस्बे के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर बैठक आयोजित कर १५ दिन में सुधार नहीं होने पर कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गीजगढ़ गांव में गंगापुर रोड व बड वाली ढाणी के ट्यूबवैलों से पंप हाउस तक पाइप लाइन में कई लोगों ने अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इससे कस्बे के ग्रामीणों को पेयजल समस्या हो रही है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। इस दौरान मदनमोहन, श्यामलता, कैलाश, रामप्रसाद आदि मौजूद थे। धरना के सम्बंध में ग्रामीणों ने जलदाय विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है।






No comments:
Post a Comment