हाल ही में पुरुष के ब्रेस्ट कैंसर का किया सफल ऑपरेशन
प्रतापगढ़ कांठल के जिला चिकित्सालय में यूं तो कई संसाधनों का अभाव है।लेकिन यहां के प्रशिक्षित और अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जटिल रोग कैंसर के भी ऑपरेशन किए जाने लगे है।ऐसे में जहां मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक जाने से निजात मिल रही है। वहीं भारी-भरकम खर्चा भी बच रहा है।
यहां जिला चिकित्सालय में कैंसर के चार जटिल ऑपरेशन चिकित्सकों के दल ने सफल रूप से किए है। इसमें हाल ही में एक पुरुष के ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन किया गया है। कैंसर जैसी बीमारी के ऑपरेशन के लिए जिले से मरीजों को उदयपुर, अहमदाबाद, जयपुर, मुम्बई तक ले जाया जाता था। वहीं जिला चिकित्सालय में कैंसर चिकित्सा सुविधा मिलने से रोगियों और मरीतों को काफी राहत मिली है।
बहुत कम होता है पुरुष में ब्रेस्ट कैंसर
यहां हाल ही में पुरुष के बेस्ट कैंसर का ऑपरेशन किया गया। कैंसर के सौ रोगियों में एक रोगी को बेस्ट कैंसर होता है। जो अधिकतर महिलाओं में होता है। लेकिन पुरुष में बेस्ट कैंसर बहुत ही कम परिस्थितियों में होता है।
टीम ने किया ऑपरेशन
जिले के एक मरीज का ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में किया गया।इस टीम में सर्जन डॉ अमित गोयल, डॉ. नितिन सुथार, निष्चेतक डॉ. रमेश शुक्ला शामिल थे।
मेडिकल कॉलेज में ही संभव
जिला चिकित्सालय में अब तक कैंसर के चार रोगियों का सफल ऑपरेशन किय गया है। जो केवल मेडिकल कॉलेज में ही संभव होते है। यहां जिला चिकित्सालय में अनुभवी और कुशल चिकित्सकों की टीम ने इस प्रकार की असाध्य बीमारी के भी ऑपरेशन किए है। सभी ऑपरेशन सफल हुए है।
डॉ. ओपी. दायमा
उप नियंत्रक, जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़
91 कैंसर रोगियों को दी जा चुकी है कीमाथैरेपी
प्रतापगढ़ जिला अस्पताल कैंसर के मरीजों का उपचार कराने में प्रदेश में प्रथम 10 में स्थान मिला है। यहां अब कैंसर वार्ड भी शुरू होने वाला है। जहां कैंसर के मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। जिला अस्पताल में अभी तक 91 मरीजों की कीमोथैरेपी हो चुकी है। जबकि 30 मरीजों को जिला अस्पताल में कीमोथैरेपी दी जा रही है। इसके अलावा 74 मरीजों में डॉ.राममोहन सिंह चौहान ने कैंसर की बीमारी की पहचान की है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में पहले कैंसर के इलाज के लिए केवल 17 प्रकार की ही दवाइयां उपलब्ध थीं। अब कैंसर के मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही इलाज के लिए दवाओं की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब जिला अस्पताल में हजारों रुपए कीमत की 30 प्रकार की कैंसर की दवाएं मरीजों के लिए निशुल्क उपलब्ध हैं।





No comments:
Post a Comment