बीकानेर. सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापन बुधवार तक होगा। कॉलेजों में पांच दिन से दस्तावेज सत्यापन काम चल रहा है। मंगलवार को भी दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ रही। दस्तावेज सत्यापन के बाद ६ जुलाई को प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची प्रकाशित होगी।
हालांकि कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन के लिए अभी तक विद्यार्थी पूरे नहीं आ रहे हैं। डूंगर कॉलेज में प्रथम मेरिट सूची में साढ़े पांच हजार विद्यार्थियों में से अब तक दो हजार दस्तावेजों का सत्यापन हुआ है। वहीं एमएस कॉलेज में भी करीब ७५० विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ है।
दस्तावेज सत्यापन की स्थिति
डूंगर कॉलेज
विषय विद्यार्थी
बीए १३००
बीएससी ४८०
बीकॉम २६०
एमएस कॉलेज
विषय विद्यार्थी
बीए ४६२
बीकॉम ११७
बीएससी १६९
रिक्त पदों पर आवेदन ७ से १३ जुलाई तक
श्रेणीवार रिक्त पदों के लिए पुन: ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने
की तिथि ७ जुलाई है। इसके
बाद अंतिम तिथि १३ जुलाई रखी गई है।
हर बूथ पर जोड़ें २०० वोटर्स
बीकानेर. कांग्रेस के प्रोजेक्ट 'शक्तिÓ को गति देने और शहर, गांव तथा ढाणियों में बैठे लोगों को कांग्रेस से जोडऩे की अपील मंगलवार को जिला प्रभारी एवं पीसीसी उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने सर्किट हाउस में सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऑडियो संदेश को सुनाया। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी ब्लॉक व जिला अध्यक्षों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों एवं विभागों, प्रकोष्ठों व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर दो सौ वोटर्स को प्रोजेक्ट शक्ति एेप से जोड़ा जाए।
प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष देहात मेघसिंह राजपूत, लूणकरनसर ब्लॉक अध्यक्ष पतराम गोदारा, पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कस्वां, ब्लॅाक अध्यक्ष आनन्दसिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, हेमन्त सिंह यादव, पवन सोनी, सोनूराज आसुदानी, ब्लॉक अध्यक्ष मगनलाल पाणेचा, मनोज कुमार किराडू, कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष रूपाराम मेघवाल आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment