Breaking News
recent

लॉटरी निकालने के बाद भी क्यों लिफाफे में सीलबंद हुआ परिणाम



चित्तौडग़ढ़. जिले में नगर परिषद में 97 सफाईकर्मियों की भर्र्ती के लिए गुरूवार सुबह लॉटरी निकालने के साथ ही जिले में सभी छह नगरीय निकायों में लॉटरी निकालने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। अब लॉटरी में चयनित प्रत्याशियों के नाम न्यायालय आदेश पर सीलबंद लिफाफे में है। इनको नौकरी मिलेगी या नहीं ये न्यायालय में चल रहे केस के निर्णय से तय होगा। नगर परिषद चित्तौडग़ढ़ के ९७ पदों पर सफाईकर्मियों के लिए लॉटरी नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति में ऑनलाईन निकाली गई। परिषद में ९७ पदों के लिए ८४३ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। पहले यह लॉटर ३० जून को निकाली जानी लेकिन बुधवार शाम अचानक लॉटरी गुरूवार सुबह निकालने के आदेश जारी हुए थे। लॉटरी को लेकर ओडिटोरियम के बाहर सुबह साढ़े आठ बजे से अभ्यर्थी की भीड़ एकत्रित होने लगी।लॉटरी को लेकर अभ्यर्थी एक-दूसरे से चर्चा करते रहे।
पूरी लॉटरी प्रक्रिया के दौरान एक बार भी माइक पर यह नहीं बोला गया कि कब किस वर्ग की लॉटरी निकाली जा रही है। लॉटरी समाप्त होने के बाद कई अभ्यर्थी लॉटरी प्रक्रिया को लेकर नगर परिषद के एक कर्मचारी उलझते दिखे।कर्मचारी ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी देकर शांत किया। अभ्यर्थी महेंद्र ने बताया कि दो घंटे से यहां पर लॉटरी का इंतजार कर रहे थे १० मिनिट में बोल दिया लॉटरी समाप्त हो गई। एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि ये कैसी लॉटरी प्रक्रिया थी हमें तो कुछ समझ ही नहीं आया।इस मौके पर, नगर विकास न्यास सचिव सी.डी. चारण, नगर परिषद आयुक्त मोहम्मद नसीम शेख, सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के उप निदेशक राजेन्द्र सिंघल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

दो घंटे विलंब से शुुरु हुई लॉटरी प्रक्रिया
सफाईकर्मियों की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से शुरु हुई। नगर परिषद की ओर लॉटरी सुबह नौ बजे निकाली जानी थी, लेकिनप्रक्रिया सुबह लगभग ११ बजे शुरु हुई। सभापति शर्मा ने बताया कि पासवर्ड आगे से आने थे हमारे हाथ में कुछ भी नहीं था इसलिए कुछ विलंब हुआ।

लॉटरी समाप्त, आप सब जा सकते है
लॉटरी प्रक्रिया शुरु होने से कुछ समय पहले अभ्यर्थियों को अंदर आने के लिए माइक पर आवाज लगाई गई। कई अभ्यर्थी उत्साह से अंदर पहुंचे। कई अभ्यर्थियों के अंदर पहुंचने से पहले ही लॉटरी शुरु हो चुकी थी। कई अभ्यर्थी यहीं सोचते रहे की लॉटरी प्रक्रिया अब प्रारंभ होगी। लेकिन कुछ समय बाद माइक पर आवाज आईकी लॉटरी समाप्त हो चुकी हैआप सब जा सकते है। यह आवाज सुनते अभ्यर्थी आश्चर्य चकित रह गए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.