Breaking News
recent

इसलिए स्कूल में लगाया वाटर कूलर

सादुलपुर. हमारी परंपराएं भी कितनी अनूठी व लोगों को संदेश देने वाली है। लोग आज भी दान पुण्य में पूरा विश्वास रखते हैं। कुछ ऐसा ही कार्य ढाणी बड़ी गांव में भी देखने को मिला। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी के ससुराल से वाटर कूलर आया। जिसे स्कूल में विद्यार्थियों के लिए लगाया गया है। हुआ यूं कि कुछ समय पहले ढाणी बडी गांव में बारात आई थी। संस्था प्रधान विनोद जांगिड़ ने बताया कि गांव के सत्यवीरसिंह की बेटी कांता की शादी श्योचंद बिड़सरा के पुत्र से हुई थी। इसके बाद बेटी के ससुर ने विद्यालय को वाटर कूलर देने की घोषणा की थी।बुधवार को विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ये वाटर कूलर लगाया गया। उनके इस कार्य से प्रेरित होकर विद्यालय स्टाफ की ओर से १११ विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस दौरान सरपंच रमेश पूनिया ने बिड़ासरा का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे दानदात बिरले ही होते हैं जो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करते हैं। जिन्हे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समाज के अन्य लोग भी इनसे प्रेरणा लेते हैं। गांव के राजेन्द्रसिंह, मानसिंह झाझडिय़ा, रामसिंह कड़वासरा, रामजीलाल एवं सरपंच रमेश पूनिया ने सहयोग का आश्वासन दिया। रामकुमार धानिया ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। रामकिशन एवं नरेन्द्र कुमार ने भागीदारी निभाई।

इनका किया सम्मान
सादुलपुरा. गांव डोकवा में स्थित राउमावि में नवप्रवेश लेने वाले विद्यार्थियोंं का स्वागत किया। संस्था प्रधान मोहन सिंह ने सरकार की योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को दूध पिलाया गया। राआमावि चैनपुरा बड़ा गांव में वाटर कूलर एवं इन्वर्टर प्रदान किया गया। इन्वर्टर व वाटर कूलर प्रदान करने वाले महादेवसिंह तथा जीवराज सिंह का सम्मान किया गया। सरपंच हरलाल कड़वासरा, संस्था प्रधान हासम खां ने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को दूध भी पिलाया गया। संचालन अजीत कुमार ने किया। इसी प्रकार राउप्रावि कालोड़ी में विद्यार्थियों को दूध पिलाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.