दौसा. विधायक शंकरलाल शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अब पेयजल की कोई समस्या नहीं है। शहर एवं विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने बताया कि दौसा शहर में बंद व जीर्ण-शीर्ण पाइप लाइनें बदली जाएंगी। इन पर 98 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
इसी प्रकार बाणगंगा में 95 लाख रुपए की लागत से 5 नलकूप खुदवाए जाएंगे। 40 लाख रुपए पम्प हाउस निर्माण होगा, 25 लाख रुपए कालीपहाड़ी में जल योजना, दौसा शहर में 19 लाख रुपए की लागत से 15 नए हैण्डपम्प लगेंगे। दौसा शहर में शुद्ध जलापूर्ति के लिए 15 आरओ प्लांट लगाए जाएंगे, इन पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। ग्रामीण इलाकों में 85 हैण्डपम्प लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एमडीआर 48 से हाÓया का बास, एनएच 11 से लाहड़ी का बास, जसौता-बिशनपुरा- निमाली सड़क निर्माण, एनएच 11 ई से कल्लावास से नक्चीघाटी वाया खानवास-डुगरावता-नांगल बैरसी सड़क निर्माण, एमडीआर 48 खादीबाग से नांगल गोविन्द वाया गेटोलाव, बैजवाड़ी से पपलाज माता मार्ग, लवाण से खानवास व दौसा से बनियाना वाया जयरामपुरा सड़क पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सैंथल में एईएन कार्यालय चालू करा दिया तो चूडिय़ावास व सिण्डौली में विद्युत निगम जीएसएस स्वीकृत करा दिए हैं।
रक्तदान व सम्मान समारोह आज
दौसा. गेटोलाव में बुधवार सुबह 8 बजे से दौसा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह तथा रक्तदान शिविर आयोजित होगा। दीपक जोशी ने बताया कि विधायक शंकरलाल शर्मा के जन्मदिन पर यह आयोजन होगा।
गणेश निमंत्रण आज
लालसोट. गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित होने सामूहिक विवाह पूजन के लिए बुधवार को गणेश निमत्रंण व प्रधानकार्यालय का उद्घाटन होगा।
दिनेश अग्रीका ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर मंडावरी कस्बे में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसके लिए बुधवार दोपहर तीन बजे तंबाकुपाड़ा स्थित गणेश मंदिर पर निमंत्रण व सवा चार बजे परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम को निमंत्रण दिया जाएगा। शाम 5 बजे ब्राह्मण धर्मशाला में प्रधान कार्यालय का उद्घाटन होगा। (नि.प्र.)
पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
दौसा. नगरपरिषद के उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एक संत एवं उनके शिष्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कुछ लोगों के खिलाफ मंदिर की दीवार तोड़ कर उनको झूंठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया। संत अमरदास ने बताया कि रामपुरी कॉलोनी में उनके गुरू से आरोपितों ने दो दुकाने किराए पर ली थी। उनके गुरू की 11 मार्च 2018 को मौत हो गई। आरोपितों ने उनके गुरू के खिलाफ न्यायालय में दावा भी कर रखा था।
आरोपित अब उनको जान से मारने की धमकी देते हैं और गाली गलौज करते हैं। आरोपितों ने 14 जुलाई की रात को मंदिर की दीवार भी तोड़ दी। उन्होंने मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। इस अवसर पर राजेश, सुरेन्द्र, कैलाश, हरिसिंह, गोपाल,सत्यनारायण, रघु शर्मा समेत कईलोग मौजूदथे।





No comments:
Post a Comment