Breaking News
recent

दस्तावेज सत्यापन के लिए मोबाइल पर बधाई पत्र संदेश का न करें इंतजार...

बूंदी. आयुक्तालय ने शहर के राजकीय कॉलेजों में एडमिशन के लिए बुधवार को प्रवेश की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी लेकिन तीन बाद भी विद्यार्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने नही पहुंच रहें इसकी वजह मोबाइल पर बधाई पत्र का संदेश नही मिल पाना है जिसके चलते कॉलेज में सत्यापन का कार्य मात्र दस प्रतिशत भी नही हो सका।

 

जबकि प्रवेश सूची में 2757 कला संकाय, बी. कॉम में 170, बीएसीसी मैथ्स में 269 व बॉयो में 269 जारी हो चुकी है। इसके मुकाबले कला संकाय में मात्र 142 व बी.कॉम में 22 और बीएससी मैथ्स में 28 व बॉयो में कवल 30 का ही दस्तावेज सत्यापन हो पाया है।

 

दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 4 जुलाई है, ऐसे में कॉलेज प्रशासन को व्यवस्था बिगडऩे की चिंता सता रही है। उधर मोबाइल में संदेश नही मिलने से विद्यार्थी गफलत में है। जिसके चलते प्रवेश सूची में नाम आने के बाद भी वे अब तक अपने दस्तावेज सत्यापन नही करवा पा रहें है।

 

कॉलेज प्रशासन ने प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के साथ प्रतीक्षा सूची भी चस्पा कर दी है। और जो विद्यार्थी प्रवेश वेटिंग में है उन्हें भी अपने दस्तावेजो का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।


प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया का कार्य जारी हैैैै। मोबाइल पर बधाई पत्र संदेश नही मिलने से विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए नही आ रहें है जबकि प्रवेश के लिए इसकी जरूरत नही है। वे बिना संदेश प्राप्त किए हुए भी अपने दस्तावेज सत्यापन करवा सकते है। प्रवेशार्थी मोबाइल में मैसेज का इंतजार न करे। सत्यापन की अंतिम तिथि 4 जुलाई है। 5 जुलाई से फीस ई-मित्र पर जमा की जाएगी।
- नोडल अधिकारी बी.के शर्मा


छात्र संगठनों ने लगाए सहायता कांउटर-


प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के साथ महाविद्यालयों में छात्र संगठन नवप्रवेशित विद्यार्थियों की सहायता के लिए तत्पर हो गए है। तीन से दिनों से कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा ऐसे में छात्र संगठन हेल्प डेस्क के जरिए नवप्रवेशित विद्यार्थियों की मदद कर रहें है। छात्र संघ चुनाव को लेकर भी एबीवीपी और एनएसयूआई साक्रिय हो गई है।

 

हालांकि छात्र संघ चुनाव की तारीख फिलहाल तय नही हुई है लेकिन छात्र संगठन अभी से ही जोरआजमाइश करते नजर आ रहें है। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महासचिव केशवपुरी व मोनिस नायक के नेतृत्व में नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का शुभारम्भ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भरत शर्मा व युवा कांग्रेस नेता अंकित बूलीवाल ने किया।

 

वहीं विधार्थी परिषद की ओर से राजकीय व कन्या महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाकर छात्र-छात्राओं की मदद की गई। संयुक्त सचिव हरिओम शर्मा ने नवआगन्तुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर उनका कॉलेज में सम्मान किया। वहीं कन्या महाविद्यालय छात्रा संघ अध्यक्ष यज्ञवन्ति हाड़ा व सहसचिव विष्णु कारपेंटर ने छात्राओं को तिलक लगाकर माला पहनाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.