Breaking News
recent

अमेरिका में शोध करेंगी बीकानेर की ये होनहार छात्रा

बीकानेर. बीकानेर की हेमशिखा राजपुरोहित जागरवाल का चयन अमेरिका के एथेंस स्थित जॉर्जिया विवि में रिसर्च के लिए हुआ है । इसके लिए शुक्रवार को अमेरिका के लिए रवाना होगी। रिसर्च असिसटेंटशिप के रूप में हेमशिखा वहां मेटाबोलिक इंजी. में रिसर्च करेगी । पिता रतनकुमार राजपुरोहित ने बताया कि पंजाब युनिवर्सिटी से बीटेक (ऑनर्स) करके हेमशिखा ने अन्ना युनिवर्सिटी चेन्नई से एमटेक (ऑनर्स) में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था ।

 

माता शारदा ने बताया कि नाना भंवरसिंह रासीसर को आदर्श मानती है । हेमशिखा ने आइआइसीटी हैदराबाद में रिसर्च फैलो के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में पत्रवाचन किया और यूएसए के वैज्ञानिक डॉ. मार्क ए. एटमेन के निर्देशन में क्लीन एनर्जी रिसर्च एंड डवलपमेंट के इंडो-यूएस जोइन्ट प्रोजेक्ट पर कार्य किया ।

 

 


औद्योगिक क्रान्ति की परीक्षा देंगे विद्यार्थी

बीकानेर ञ्च पत्रिका. राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् की ओर से नेहरू विज्ञान केन्द्र के सौजन्य से १३ अगस्त को सुबह ९.३० बजे रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में जिलास्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन होगा । इस सेमिनार में विद्यार्थी औद्योगिक क्रान्ति 'क्या हम तैयार हैÓ विषय पर परीक्षा भी देनी होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने एक आदेश जारी किया है ।

 

इसमें जिले के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा ८ से १० तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होगी। इसमें २० प्रश्नों का वस्तुनिष्ठ होगा, जिसकी समयावधि २० मिनट तथा पूर्णाक १० अंक होंगे। द्वितीय चरण में मौखिक अभिव्यक्ति देनी होगी। जिसकी भाषा हिन्दी व अंग्रेजी होगी। इसके बाद दो मिनट का प्रश्नकाल होगा।

 

 

जिसमें प्रतिभागी से निर्णायक कुल तीन प्रश्न पूछे जाएंगे । प्रतिभागी को इसी समयावधि में दो प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसके बाद निर्णायकों की ओर से चयन प्रतिभागी को राज्यस्तर विज्ञान सेमिनार में भाग लेंगे। जो एसआईईआरटी उदयपुर की ओर से २८ अगस्त को आयोजित होगी ।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.