जैसलमेर. अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की धैर्य के साथ परिवेदनाएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इन परिवेदनाओं में प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए संबंधित को राहत पहुंचाने की बात कही। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई से समय पर राहत मिले तभी लोगों का इस पर विश्वास बढता है।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण, जैसलमेर उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार, उपायुक्त उपनिवेशन नाचना अरुण कुमार, समिति सदस्य डॉ. रामजीराम, कमल ओझा, कुलदीपसिंह के साथ ही अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में अच्छी संख्या में लोग उपस्थित हुए एवं अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र पेष किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आमजन की सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके विभाग की समस्याओं के प्रति सजग रह कर समस्या का समाधान करें वहीं क्षेत्र में पेयजल व विधुत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखें।
सतर्कता समिति की बैठक में 3 प्रकरणों का निस्तारण
जैसलमेर. अतिरिक्त जिला कलक्टर केएलस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर परिवादियों को समय पर राहत पहुंचाएं। इस उच्च स्तरीय फोर्म के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े। बैठक में समिति स्तर पर दर्ज 18 प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित विभागों की ओर से कार्यवाही करने के बाद समिति स्तर से 3 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परिवादी रमणसिंह के मामले में आयुक्त नगरपरिषद को निर्देश दिए कि वे आगामी बैठक से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करवा दें। उन्होंने परिवादी मोचारेखां के मामले में अधीक्षण अभियंता विधुत एवं विकास अधिकारी सम को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार परिवादी मदनकंवर के मामले में प्रबंध निदेषक जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक को स्वयं प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार परिवादी बनाराम के मामले में उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर को इसकी जांच करने के लिए कहा है। बैठक में परिवादी हरचंदराम के मामले में आवश्यक कार्यवाही होने पर इस प्रकरण का समिति स्तर से निस्तारण कर दिया गया, वहीं परिवादी देवेन्द्रसिंह के मामले में धर्मकांटे के पास भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर इस प्रकरण का निस्तारण भी समिति स्तर से कर दिया गया। इसके साथ ही तहसीलदार जैसलमेर ने बताया कि परिवादी समोतेखां के मामले में उसकी भूमि से अतिक्रमण हटा दिया गया है। इसी प्रकार परिवादी वली मोहम्मद के मामले में अधीक्षण अभियंता जलग्रहण द्वारा आवष्यक कार्यवाही करने पर इस प्रकरण को भी समिति स्तर से हटा दिया गया।





No comments:
Post a Comment