Breaking News
recent

बंद हुआ एनिकट से रिसाव

कुण्डल. खोर्रा-कलां गांव के एनिकट में आधा दर्जन से अधिक स्थानों से हो रहा रिसाव शनिवार को बंद हो गया। रामसिंह राजावत ने बताया कि पहाड़ की तलहटी में पांच वर्ष पूर्व 9 लाख 8 6 हजार की लागत से पक्के एनिकट का निर्माण किया गया था। अच्छी बरसात नहीं होने के चलते पूर्व में पूरा नहीं भरा था। इस बार एनिकट भरने के बाद निर्माण कार्य की पोल खुल गई। वहीं करीब दो माह पूर्व ही 3 लाख 59 हजार रुपए की लागत से एनिकट का मरम्मत कार्य और पक्की दीवार बनाने का कार्य किया गया था।

 

 

इसके बाद भी एनिकट में रिसाव हो गया था। मौके पर पहुंचे जल संसाधन के सहायक अभियंता ने बताया कि जांच करने पर पाया कि हाल में हुए मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं मिली। एनिकट की दीवारों के समीप राखुडी मिट्टी होने से रिसाव हो रहा था। उसके स्थान पर रेतीली मिट्टी डालकर रिसाव को बंद किया। जिला कलक्टर के निर्देश पर जांच के लिए अधिशासी अभियंता भौतीलाल मीना शुक्रवार दोपहर पहुंचे थे। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। मैसर्स बोहरा कंस्ट्रक्शन कम्पनी और जायसवाल कंस्ट्रक्शन कम्पनी को दो वर्ष के लिए ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई भी की गई थी।

 

 

बांदीकुइ. राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय के सामने से पण्डितपुरा जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भराव होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय के सामने पंडितपुरा की ओर जाने वाली सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उनमें पानी भरा रहने से तेज गति में वाहन आने पर दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। अब तक कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। ऐसे में सैैकड़ों की संख्या में छात्र आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी एवं उपखण्ड अधिकारी को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत की मांग की है। (नि.स.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.