दौसा. श्रीसंत सुंदरदास राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रथम वर्ष कला वर्ग में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य संतोष गढ़वाल को ज्ञापन दिया गया। छात्रासंघ अध्यक्ष रेखा बैरवा ने बताया कि कॉलेज में सीटें कम होने के कारण डेढ़ सौ से ज्यादा छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गई हैं। इस कारण कॉलेज में 25 फीसदी सीटें बढ़ाई जाए। उन्होंने चेतावनी कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राओं के साथ धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने में छात्रासंघ की बबीता कंवर, अनिता मीना, टीना कुमारी, मनीषा बैरवा, पूजा शर्मा, सरिता राजपूत, पिंकी कंवर, युक्ता तिवाड़ी, संजना चौहान, शिमला मीना, राजबाई मीना, पिंकी पिंगोलिया आदि थी।
बांदीकुई . राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर के नेतृत्व में सीट बढ़वाने की मांग को लेकर प्राचार्य ज्ञानेश्वर मीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में टोडाभीम, सिकराय, राजगढ़, महुवा, थानागाजी एवं नादौती क्षेत्र से छात्र पढऩे के लिए आते हैं।
यह कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक दूसरी सूची भी जारी नहीं की गई है और ना ही सरकार की ओर से सीटें बढ़ाई गई है। इससे छात्रों को प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा। मजबूर लोगों को स्वयंपाठी बन कर पढ़ाई करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि यदि सीटें नहीं बढ़ाई गई तो आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेमसिंह तंवर, नितीश कुमार सैनी, खुशीराम गुर्जर, राजेश खिंचास, अरविंद शर्मा एवं सचिन मीणा भी मौजूद थे। (ए.सं.)
सिकराय. स्थानीय महाविद्यालय में कला वर्ग में सीटें बढ़ाने के लिए लोगों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया कि बीए प्रथम वर्ष में मात्र 160 सीटें स्वीकृत हैं। ऐसे में सैकड़ों छात्रों को अध्ययन के दूसरे कस्बों में जाना पड़ता है। वहीं हिन्दी इतिहास के प्रोफेसर व प्राचार्य का पद भी रिक्त है। इस दौरान भीमसिंह, पुष्पेन्द्र घूमणा, विकास, मानसिंह, रमेश, पप्पू बैरवा, गुलशन मीना आदि थे।
आवेदन 23 तक
लालसोट . राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा कराने की अन्तिम तिथि 23 जुलाई है। प्राचार्य पीएम मीना ने देते हुए बताया कि प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 25 जुलाई को होगा।





No comments:
Post a Comment