Breaking News
recent

जज्बे को सलमा: गरीबों के मसीहा बने बालदा गांव के तेजराज सोलंकी

सिरोही. बालदा (वेलांगरी) के तेजराज सोलंकी वर्तमान में गरीबों के मसीहा बने हुए हैं। प्रत्येक गांव में युवाओं को प्रेरित कर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हंै। व्यवसायी सोलंकी ने बताया कि मानव सेवा का भाव बचपन से ही था। पहले अपने को मजबूत किया। अब कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों में खर्च कर रहे हैं। सेवा का भाव एक सैनिक से मिला। अब तक 70 स्कूल के विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गई है। बालदा राजकीय स्कूल में 220 छात्रों को 11 लाख रुपए की साइकिल वितरित की। सिरोही तहसील के प्रत्येक गांव में पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए। जिले की 57 ग्राम पंचायत चयनित कर 217 गांवों में खाद्य सामग्री के किट बांटे जा रहे हैं। एक किट करीब 500 रुपए का है। इसमें पांच किलो चावल, पांच किलो दाल, आधा लीटर तेल, शक्कर व अन्य सामग्री है।

आगे ये रहेंगे कार्यक्रम
- अगले महीने घुटने, कमर, आंख, रक्तदान के शिविर लगाकर निशुल्क सेवा दी जाएगी।
- विधवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई का प्रशिक्षण देकर निशुल्क मशीन दी जाएंगी।

आज यहां कार्यक्रम
डोडुआ के अटल सेवा केन्द्र में भामाशाह सोलंकी ने गरीब, असहाय, निशक्तजनों को राशन सामग्री के किट वितरित किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर पौधरोपण किया। इस दौरान सरपंच विसाराम सुथार, जब्बरसिंह, पीओ सोन मिस्त्री, रोजगार सहायक अजयपालसिंह, पंचायत सहायक विक्रमसिंह, रणजीत कुमार, सुरेश, मुकेश आदि मौजूद थे।

खेल मैदान में लगाया स्कूल का बोर्ड
नया सानवाड़ा. आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्कूल का बोर्ड लगाया है। प्रधानाचार्य मुकेशकुमार शर्मा ने बताया कि एसडीएमसीए जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों की बैठक में निर्णयानुसार बोर्ड लगाया। स्कूल के खेल मैदान में अब नाबार्ड की ओर से आवंटित तीन कमरों का निर्माण किया जाएगा।

कर्मचारी शिविर का समापन
सिरोही.हरिश्चन्द्र माथूर संस्थान उदयपुर की ओर से आयोजित 12 दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें 75 मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल हुए। समापन पर प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. अरविन्द सुराणा, सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसीओ मनोहरसिंह आदि मौजूद थे।

कथावाचन में उमड़े श्रद्धालु
सिरोही.शहर के महाकाली नगर में भागवत कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कथावाचक कन्हैयालाल शर्मा ने कृष्ण-रुकमणि विवाह का वर्णन किया। इस दौरान अध्यक्ष रणछोड़ पुरोहित, उपाध्यक्ष हीरालाल माली, कोषाध्यक्ष कैलाश, समिति सदस्य भरत प्रजापत, जब्बरसिंह, प्रकाशराज पुरोहित, ताराचंद प्रजापत, हड़मतसिंह, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.