दौसा. ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार से ट्रक चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। अन्य दिनों की भांति तो सड़कों पर ट्रकों की संख्या कम देखने को मिली। फिर पांच सात मिनट में दो चार ट्रक सड़कों पर दौड़ते नजर आए। टकों का संचालन कम होने से राजमार्ग पर स्थित ढाबों व होटलों पर भी चहल-पहल कम रही।
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पृथ्वीसिंह ने हड़ताल का पहले दिन असर कम रहने का कारण बताया कि लम्बी दूरी से सामान लेकर आ रहे ट्रकों को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया है। शनिवार से हड़ताल का असर दिखाई देगा।
उन्होंने तो शुक्रवार से ही सामानों की बुकिंग बंद कर दी। गौरतल है कि डीजल के दामों में कमी तथा कीमतों में तीन माह बाद संशोधन करने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्ट पदाधिकारियों व केन्द्रीय परिवहन मंत्री के बीच बैठक हुई थी, लेकिन बैठक नतीजा होने पर शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
शारीरिक शिक्षक एवं व्याख्याता लगाने की मांग
बांदीकुई. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षक एवं वाणिÓय संकाय में व्याख्याता लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्राचार्य ज्ञानेश्वर मीणा को कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गत कई वर्षो से शारीरिक शिक्षक नहीं होने के कारण खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं। इससे खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पांच वर्ष पहले बनाया गया बास्केटबॉल खेल मैदान का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। जबकि पीडब्ल्यूडी को बजट भी पूरा दिया गया। वाणिÓय संकाय में व्याख्याताओं के पद रिक्त होने के कारण छात्र प्रवेश लेने में तक हिचकिचहाट महसूस कर रहे हैं। समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध पर उतारू होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता अंकित मेहरा, गर्वित उपाध्याय, दीपक शर्मा, मुथरेश सैनी, दीपक मेठी, नंदकुमार सैनी, अनिल कुमार एवं राहुल छाबड़ी शामिल थे।





No comments:
Post a Comment